Tue. Aug 18th, 2026

विजनौर में सीएम योगी ने कहा! समाज को बांटने वाले दंगाइयों को जिन्ना पसंद थे! और हमें गन्ना पसंद है

विजनौर में सीएम योगी ने कहा! समाज को बांटने वाले दंगाइयों को जिन्ना पसंद थे! और हमें गन्ना पसंद है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद बिजनौर में ₹1,003 करोड़ से अधिक लागत की 76 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासक- मुख्यमंत्री योगी

‘नए उत्तर प्रदेश’ का ‘नया बिजनौर’ आज दंगा मुक्त,कर्फ्यू मुक्त और माफिया मुक्त हो चुका है- मुख्यमंत्री योगी

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दंगा मुक्त, कर्फ्यू मुक्त और माफिया मुक्त उत्तर प्रदेश में अब धूम-धड़ाके के साथ कांवड़ यात्रा निकल रही है। पिछली सरकारों में अपराधियों और उपद्रवियों पर नियंत्रण नहीं था, तो कांवड़ यात्रा, दुर्गा पूजा और रामनवमी की शोभायात्राओं पर रोक लगा दी जाती थी। सीएम ने कहा कि जो बांटने वाले लोग हैं, उन्हें जिन्ना पसंद हैं और हमें गन्ना पसंद है। इसलिए हमने गन्ने के दाम बढ़ाए।शुक्रवार की दोपहर करीब सवा दो बजे पहुंचे सीएम योगी ने वर्धमान कॉलेज में आयोजित जनसभा में कहा कि 2017 से पहले 10-10 साल तक गन्ने का भुगतान नहीं होता था। प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल था। बिजनौर में 2016 में एनआई के पुलिस उपाधीक्षक और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिन लोगों को दंगा युक्त, गुंडा युक्त और माफिया युक्त बिजनौर चाहिए था, वही वे बांटने वाले लोग हैं उन्हें जिन्ना पसंद है। हमें जिन्ना नहीं, गन्ना पसंद है। इसलिए गन्ने का दाम भी बढ़ाया और भुगतान भी समय से रहा है।

सीएम ने कहा कि बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता। किसान भी खेत पर जाने से नहीं डरता, क्योंकि अब बिजनौर माफिया मुक्त और अपराध मुक्त होकर विकास की गाथा लिख रहा है। यहां हाईवे भी है, रेलवे भी। नगीना के कारीगरों ने लकड़ी की अपनी उत्कृष्ट कारीगरी से पूरी दुनिया में अलग पहचान बनाई है। सीएम ने कहा कि अब विकास लखनऊ में बैठकर तय नहीं होता।अब आपके जनपद का विकास आपके सांसद और विधायक तय करते हैं कि क्षेत्र में कहां-कहां विकास कार्य होंगे। लखनऊ अब विकास का बजट जारी करता है। डबल इंजन की सरकार में आपने विकास को अपनी आंखों से देखा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि जिन्ना के उपासक शामली और कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे। इसी कारण कैराना और कांधला से पलायन हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को जब भी मौका मिलेगा वे क्षेत्र और जाति के नाम पर समाज को बांटेंगे। विकास कार्यों में लूट करेंगे और बहन-बेटियों, व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम करेंगे। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान सीएम ने कैराना, शामली और थानाभवन विधानसभा क्षेत्रों की 581 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 89 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2017 से पहले बबुआ 12बजे तो सोकर उठते थे। दो बजे तक वो तैयार होते थे और फिर कुछ खाना खाते थे। इतने में उनके जिम का समय हो जाता था। इन सबसे निपटते तो उनकी मंडली बैठ जाती थी। जनता से मिलने का उनके पास समय ही नहीं था।उन्होंने कहा कि बिजनौर अपशकुन नहीं था,बिजनौर को अपशकुन कहने वाले खुद अपशकुन थे। सीएम ने कहा कि 2017 से पहले मुख्यमंत्री बिजनौर को अपशकुन मानते थे और यहां आने से भी कतराते थे। सीएम ने कहा कि जिस धरा पर लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण आने को खुद आतुर रहे और बथुए का साग भी खाया, तो भला उस धरा पर कौन नहीं आना चाहेगा।सीएम ने विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, शामली-अंबाला एक्सप्रेसवे और गोरखपुर एक्सप्रेसवे का संगम बनने जा रहा है। इससे शामली विकास का नया केंद्र बनेगा और युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे। सोर्स विज्ञप्ति।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *