Tue. Jul 21st, 2026

गौ माता को सवैधानिक दर्जा दो, वरना वोट मांगने पर दरवाजे पर से भगा दिए जाओगे-स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

गौमाता को सवैधानिक दर्जा दो, वरना वोट मांगने पर दरवाजे परसे भगा दिए जाओगे-स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बांसी में योगी-राजभर पर बोला हमला!गाय का बीफ बेचकर भारत न तो विश्व गुरु बनेगा और न ही रामराज आयेगा

बांसी,सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर निकले आदि गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज रविवार को बांसी पहुंचे।सबसे पहले शंकराचार्य ने पंचशिखा मंदिर शीतलगंज में 304 बांसी सपा के पूर्व प्रत्याशी मोनू दूबे द्वारा साज-सज्जा से स्वागत कर उनसे आशीर्वाद लिया गया। इसके बाद महाराज जी का काफिला बांसी तहसील के करीब पहुंचा, जहां राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आर.एस. पाण्डेय, डा. वी.एन. त्रिपाठी एवं ब्राह्मण महासभा के आग्रह पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

मीडिया से बात करते हुए शंकराचार्य जी ने सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखी प्रतिक्रिया की।उन्होंने कहा राजभर जैसे लोग कुर्ता-पैजामा पहनकर छोटी राजनीति करते हैं। जिससे वह विधायक, सांसद बनकर सत्ता की लालच में मंत्री तक बन सकते हैं। लेकिन जो मेरी राजनीति है वह राजभर अभी नहीं समझेंगे। राजभर पर कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कुर्ता नहीं पहना पाए और अब हमको शंकराचार्य को कुर्ता-पैजामा पहनाने की बात करता है। यह अपने आप को और अपनी पूरी जाति को गुमराह कर रहे हैं।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि गौ माता की रक्षा करके इंद्रलोक में भी जगह बनाई जा सकती है। बीजेपी के लोग गाय को पशु कहते हैं तो राजभर बीजेपी का चाटुकारिता करता है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग किया कि गौ माता को पशु की सूची से हटाकर राष्ट्रीय पशु घोषित कर संवैधनिक दर्जा दिया जाए। ऐसा नहीं कर पाओगे तो वोट मांगने आओगे तो दरवाजे पर से हिंदू समाज भगा देगा। गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दे करके ही रामराज लाया जा सकता है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने राममंदिर की चोरी पर कहा कि यह कोई अचानक घटना नहीं है। मुकदमा जीते हुए लोगों को एक साथ धकेल दिया गया, और अपने विश्वासपात्र को ट्रस्ट में बैठा दिया गया और योजनाबद्ध तरीके से चोरी कराई गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि “दूध का दूध पानी का पानी” करेंगे, लेकिन वहां जाकर राजनीति करने लगे। देखा जाए तो कोई खास कार्रवाई नहीं हुई।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर निर्माण पर आरोप लगाया कि प्रभु श्रीराम जी जिस चबूतरे पर विराजमान थे!उस पवित्र चबूतरे को तोड़ दिया गया और दशरथ जी का कुआं जो त्रेता युग की निशानी थी उसे मिट्टी आदि डालकर पाट दिया गया। यह लोग न तो संविधान की शपथ मानते हैं और न धर्म की कोई मर्यादा मानते हैं।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी ने मुख्यमंत्री योगी पर दोहरा चरित्र का आरोप लगाया!योगी आदित्यनाथ के दो चरित्र हैं,अंदर से कुछ और हैं, बाहर से कुछ और। उन्होंने कहा हम अपनी गौमाता के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। कार्यक्रम में आए ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि गौशालाओं में कागजों में भूसा है लेकिन गौशाला में खाने के लिए पर्याप्त भूसा नहीं है। गौमाता भूख से खाने के लिए तड़प रही हैं,उनका श्राप पाखंडियों को ले डूबेगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी ने कहा कि यदि गौ माता का आशीर्वाद मिल गया तो भारत विश्व गुरु बनेगा,उन्होंने भाजपा व सहयोगी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गाय का बीफ बेचकर भारत रामराज नहीं लाया जा सकता।

इस दौरान कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों द्वारा गौ माता की सेवा मंच से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज जी का वैदिक मंत्रोच्चार व शंख ध्वनि के साथ स्वागत किया गया। क्षेत्रीय पुरोहितों की शंख ध्वनि के बीच महिला शक्ति दुर्गावाहिनी की शांति त्रिपाठी, अंजनी चौबे, किरन दूबे, माधुरी चौबे, गुडिया पाण्डेय द्वारा आरती की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रवचन सुने।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लालजी यादव, समाजसेवी प्रदीप पत्थरकट्ट, 303 कपिलवस्तु जिला पंचायत सदस्य रिंधु पासवान, रक्तदाता बृजेश चौबे, देवेन्द्र त्रिपाठी, ऋषिकेश मिश्रा, टेकधर मंदिर पुरोहित, गंगा मिश्रा, ईश्वर दूबे, एडवोकेट बीरेन्द्र तिवारी, सुभम वर्मा, सिद्धार्थ चौबे, राम शंकर शुक्ला, गुड्डू दूबे, बब्बू दूबे, सत्यम शुक्ला, संतोष सिंह, प्रमोद जयसवाल, सुरेन्द्र मिश्रा, शैलेश मिश्रा, कैलाश बाजपेई, जितेन्द्र पाठक, प्रमोद रावत, पुरोहित अमित मिश्रा, संदीप पाण्डेय, अरविंद द्विवेदी, पं० विवेकानन्द मिश्र, कृष्ण भगवान तिवारी, जय प्रकाश मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष धनश्याम जयसवाल, संजय गौतम, बब्लू शुक्ला सहित सर्वदलीय एवं सैकडो ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *