Mon. Jul 6th, 2026

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत भवन सोनवल में बीएचएनडी दिवस का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत भवन सोनवल में बीएचएनडी दिवस का किया औचक निरीक्षण

कम टीकाकरण पाए जाने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, एएनएम तथा आशा को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को विकास खंड नौगढ़ के ग्राम पंचायत भवन सोनवल में आयोजित बीएचएनडी दिवस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामने आया कि ड्यू लिस्ट के अनुसार 0-1 वर्ष के 6 बच्चों में से सिर्फ 3 का टीकाकरण हुआ था। वहीं 4 गर्भवती महिलाओं में से केवल 1 का टीकाकरण रजिस्टर में दर्ज मिला। काम में लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जताई और एएनएम पूनम पांडेय तथा आशा सरिता पांडेय को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा को गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पहले गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सूचित करने को कहा।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण और जांच से न छूटे।उन्होंने गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनकी नियमित मॉनिटरिंग के भी आदेश दिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *