Wed. Jul 8th, 2026

डा. श्यामा प्रसाद के सपनों को साकार कर रही है डबल इंजन की सरकार : सीएम योगी

डा. श्यामा प्रसाद के सपनों को साकार कर रही है डबल इंजन की सरकार : सीएम योगी

पश्चिम. बंगाल में डा. श्यामा प्रसान से जुड़े स्थलों का पुनरुद्धार कर रही सरकार: सीएम योगी

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सिविल अस्पताल में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य

लखनऊ। आज डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का काम डबल इंजन की सरकार कर रही है। पश्चिम बंगाल में डा. श्यामा प्रसाद से जुड़े सभी स्थलों का पुनरुद्धार भाजपा सरकार करा रही है। ये बातें डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को ‘सिविल अस्पताल’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुखर्जी की 125वीं जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि देते हुए कही। उन्होंने कहा कि बंगाल को पाकिस्तान के खूनी पंजे से बचाने में अहम भूमिका डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने निभाई थी। आज वही बंगाल डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अपना आदर्श मानने वाली भाजपा के शासन का हिस्सा बना हुआ है। स्वतंत्र भारत में खाद्य एवं उद्योग मंत्री के रूप में उन्होंने देश के अंदर खाद्य नीति व उद्योग नीति को प्रमुखता से लागू करने का काम किया, लेकिन जब नेहरू सरकार की तुष्टीकरण नीति देश की अखंडता के सामने चुनौती बनी तो मुखर्जी ने सत्ता की राजनीति को तिलांजलि देते हुए सरकार से अलग हो गए।

भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 के खिलाफ व नेहरू सरकार की तुष्टीकरण नीति के खिलाफ जो शंखनाद किया था, उस सपने को साकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे’ का उद्घोष देने वाले डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए समर्पित रहा है,इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्तिमंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधायक डा. नीरज बोरा, एमएलएसी मुकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महामंत्री घनश्याम अग्रवाल भी मौजूद रहे।श्रोत विज्ञप्ति।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *