Sun. Sep 13th, 2026

थाना पथरा बाजार पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे में किया खुलासा! तीन अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार

थाना पथरा बाजार पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे में किया खुलासा! तीन अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार

निज,संवाददाता,पथरा/सिद्धार्थनगर। थाना पथरा बाजार पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन अंतर्जनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया अजहा कार्ड और एक अवैध चाकू बरामद किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों को न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजगर नहर पुलिया के पास से महबूब आलम (26) पुत्र अब्दुल रहमान निवासी करौता, थाना डुमरियागंज, मो. इरफान (25) पुत्र मोहम्मद उमर निवासी भारत भारी, थाना डुमरियागंज और शादाब अहमद (22) पुत्र मुमताज अहमद निवासी औराताल,थाना डुमरियागंज सि0न0 को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 23 अगस्त की रात को अजगरा गांव में बाउंड्रीवाल के अंदर लगे वोडाफोन टावर से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का अजहा कार्ड चोरी हुआ था।चोरी के मामले में थाना पथरा बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस और सर्विलांस टीम ने आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की। गिरफ्तार मो. इरफान के खिलाफ जालौन जिले के डकोर थाने में वर्ष 2024 के चोरी से संबंधित दो मुकदमे भी दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास पुलिस कि ने दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद, उपनिरीक्षक रामदेव यादव, आशुतोष शुक्ला, कांस्टेबल शुभम वर्मा, अनुपम मौर्या, राहुल गुप्ता और सर्विलांस सेल के हेड कांस्टेबल जनार्दन प्रजापति शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *