Sun. Sep 13th, 2026

थाना समाधान दिवस जोगिया उदयपुर में डीएम और एसएसपी ने सुनीं फरियादें:शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

थाना समाधान दिवस जोगिया उदयपुर में डीएम और एसएसपी ने सुनीं फरियादें:शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

निज संवाददाता,जोगिया/सिद्धार्थनगर। शासन के
निर्देश पर प्रत्येक माह के द्वितीय और और चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के क्रम में शनिवार को थाना जोगिया उदयपुर में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी जिस शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता न में और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक देव महाजन की उपस्थिति में अधिकारियों बर्मा, ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और सेल उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में पहुंचे शिकायतकताओं ने भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा, नाली, चकमार्ग, अवैध कब्जे और पट्टे से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

जिलाधिकारी ने शिकायतों गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि मामलों का केवल कागजी निस्तारण करने के बजाय मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच की जाए। उन्होंने सभी राजस्व निरीक्षकों को भूमि विवाद, वरासत और बंटवारे से जुड़े मामलों का शिकायतकर्ता की मौजूदगी में सही ढंग से निस्तारण कराने को कहा। लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों को नाली, चकमार्ग, जमीन के बंटवारे तथा अवैध कब्जे और पट्टे से संबंधित मामलों में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मामलों में पुलिस की आवश्यकता हो, उनमें राजस्व अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर जाएं और दोनों पक्षों की मौजूदगी में समस्या का समाधान कराएं। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करने तथा किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने की हिदायत दी।

जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में आए शिकायतकताओं से आपसी सौहार्द बनाए रखने और विवाद को बढ़ाने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग के अधिकारी और हुए कर्मचारी मौके पर जाकर कार्रवाई करेंगे।इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञान प्रकाश,एसडीएम नौगढ़ रेनू मिश्रा, थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर अरुण कुमार, राजस्व निरीक्षक समेत पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *