नकहा जंगल-बढ़नी-गोंडा तक डबल लाइन के लिए लिडार सर्वे शुरू-पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर
डबल लाइन हो जाने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन और आसान हो जाएगा- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर
गोरखपुर। नकहा जंगल-बढ़नी-गोंडा (215) किमी लंबे रेल ट्रैक पर डबल लाइन बिछाने के लिए लिडार सर्वे शुरू हो गया है। यह सर्वे छह महीने में पूरा हो जाएगा, जिसके बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि अगले साल डबल लाइन बिछाने का काम शुरू हो जाएगा।
215 किमी लंबी इस लाइन के दोहरीकरण से बिहार से लखनऊ-दिल्ली -मुंबई जाने वाली ट्रेनों को चलाने के लिए रेल प्रशासन को एक वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। नकहा जंगल-बढ़नी-गोंडा रेल लाइन तीन जिलों गोरखपुर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर को गोंडा से जोड़ती है। रेलवे बोर्ड ने इस रूट पर लिडार (लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग) सर्वे के लिए 4.13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। टेंडर फाइनल होने के बाद एजेंसी से सर्वे भी शुरू कर दिया है।
नकहा जंगल-बढ़नी-गोंडा रूट पर अभी सिंगल ट्रैक होने की वजह से इस रूट पर ट्रेनों की संख्या अभी नहीं बढ़ पा रही है। डबल लाइन हो जाने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन और आसान हो जाएगा। यात्री ट्रेनों के साथ ही मालगाड़ियों के संचालन की भी राह आसान हो जाएगी। डबल लाइन होने के बाद बिहार से आने वाली ट्रेनों को लखनऊ-दिल्ली जाने के लिए मिलेगा वैकल्पिक रूट:गोंडा से नकहा जंगल वाया आनंदनगर-बढ़नी के डबल लाइन के लिए लिडार सर्वे का काम शुरू हो गया है। जल्द ही सर्वे का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी -पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर
नई आनंदनगर-घुघली रेललाइन से होगा कनेक्ट : आनंदनगर-घुघली नई रेललाइन के लिए भी रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है,यह रेल लाइन बाद में नकहा-बढ़नी-गोंडा रूट से जुड़ जाएगी।

