Sun. Sep 13th, 2026

सिद्धार्थनगर: इंडो-नेपाल खुनुवा बॉर्डर पर एसएसबी ने 6.474 किलो चांदी के साथ 72 वर्षीय बुजुर्ग को पकड़ा

सिद्धार्थनगर: इंडो-नेपाल खुनुवा बॉर्डर पर एसएसबी ने 6.474 किलो चांदी के साथ 72 वर्षीय बुजुर्ग को पकड़ा

निज संवाददाता,खुनुवां/सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर खुनुवां चेक पोस्ट के पास शनिवार सुबह एसएसबी ने चेकिंग के दौरान चांदी के आभूषणों की बड़ी खेप बरामद की। टीम ने भारत से नेपाल की ओर जा रहे 72 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ कर पूंछताछ किया,पकड़े गए व्यक्ति के पास से 186 जोड़ी पायल और 1,448 बिछिया बरामद हुईं। बरामद आभूषणों का कुल वजन करीब 6.447 किलोग्राम बताया गया है। एसएसबी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 8:16 बजे एफ समवाय खुनुवां की चेक पोस्ट ड्यूटी पार्टी सीमा स्तम्भ संख्या 556 के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से चांदी के आभूषण बरामद हुए। कार्रवाई सीमा स्तंभ 556 से करीब 15 मीटर और नो-मैन्स लैंड से लगभग पांच मीटर भारत की सीमा के अन्दर की गई। वहीं बरामद पायल का वजन 4,323.50 ग्राम तथा बिछिया का वजन 2,150.50 ग्राम है। कुल वजन 6.474 ग्राम है। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान हरिराम पुत्र स्वर्गीय पियारे, निवासी नीबी दोहनी, थाना शोहरतगढ़ के रूप में हुई है।

एसएसबी के मुताबिक, पूछताछ में हरिराम ने बताया कि वह आभूषण शोहरतगढ़ बाजार से किसी अज्ञात व्यक्ति से लेकर नेपाल में किसी अज्ञात व्यक्ति को देने जा रहा था। हालांकि इस सम्बन्ध में वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। कार्रवाई सहायक कमाण्डेंट अभिषेक कुमार सिंह, बीओपी प्रभारी प्र खुनुवां के निर्देशन में उप निरीक्षक सुमित कुमार व 06 अन्य जवानों की टीम ने की,एसएसबी भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, मानव तस्करी, नशीले पदार्थों, अवैध मुद्रा और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चला रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *