महराजगंज / पंचायत चुनाव में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में दिखा वोटिंग करने का उत्साह

महराजगंज जिले में पुरुषों की अपेक्षा पंचायत चुनाव में महिलाओं में दिखा उत्साह – आपको बता दें कि – फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के रामनगर’ बरातगाड़ा ‘ खजुरिया ‘ महदेवा दुबे ‘ सोनबरसा ‘ परसियाखुर्द ‘ पिपरा तहसीलदार ‘ महुआ उर्फ महुई ‘ गोपालापुर दुबे ‘ मधवापुर सहित विभिन्न ग्राम सभा के मतदान स्थल केंद्र पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला ।
जहां पुरुष ने 55% मतदान किए वही महिलाओं ने 75% मतदान की समय-समय पर पुलिस बल के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे फरेंदा कोतवाल प्रभारी गिरजेश उपाध्याय मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए शांतिपूर्ण मतदान कराने में सफल रहे।
फरेन्दा उप जिलाधिकारी राजेश जयसवाल, तहसीलदार फरेंदा वाचस्पति सिंह भी समय-समय पर मतदान स्थल केंद्र का निरीक्षण करते रहे I
विभागीय कर्मचारियों को अवगत कराते रहें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं रहेगी।जहां कहीं भी मतदान स्थल केंद्र पर किसी प्रकार की कोई दिक्कत होने की सूचना मिल रही थी तो तुरंत प्रशासन के लोग अपने अस्तर से सहयोग करने में जुट गए कहीं-कहीं प्रत्याशी वोटरों को लुभावना दे रहे थे तो वहा भी अधिकारी पहुंचकर मामले को शांत कर आए।
(महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया संपादक विश्वामित्रमिश्रा की रिपोर्ट…)
