Thu. Jul 9th, 2026

शिक्षक,शिक्षामित्र,अनुदेशक व अन्य कर्मचारी को कैशलेश स्वास्थ्य सुरक्षा कवच की सुविधा दे रही उत्तर प्रदेश सरकार

शिक्षक,शिक्षामित्र,अनुदेशक व अन्य कर्मचारी को कैशलेश स्वास्थ्य सुरक्षा कवच की सुविधा दे रही उत्तर प्रदेश सरकार

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने देखा सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसाररण,शिक्षकों व कर्मियों को वितरित किए गए प्रतीकात्मक कैशलेस कार्ड

रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों के साथ कैशलेस विकित्सा कार्ड पाए शिक्षक व अन्य

सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार की कैशलेस शिक्षक चिकित्सा योजना के शुभारंभ के अवसर पर बुधवार को शहर के रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मजूदगी में देखा गया।

कार्यक्रम में माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षकों एवं कर्मचारियों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। इनमें माध्यमिक शिक्षा के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक व बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मचारी शामिल रहे। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ हैं। सरकार की ओर से शुरू की गई यह योजना शिक्षकों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के साथ शिक्षा व्यवस्था को भी नई मजबूती देगी। उन्होंने कहा कि डीबीटी व्यवस्था से योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों को बेहतर और समयबद्ध उपचार की सुविधा मिलेगी, जिससे वे पूरी निष्ठा के साथ विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में योगदान दे सकेंगे। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान डीएम शिवशरणप्पा जीएन एवं जनप्रतिनिधियों ने 20 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए। इस अवसर पर सीडीओ बलरामसिंह, डीआईओएस अरुण कुमार, बीएसएशैलेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ के प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव, खंड शिक्षा अधिकारी राम कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

इटवा संवाद के अनुसार इटवा ब्लॉक सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत प्रदेश के करीब 12 लाख शिक्षकों और उनके परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर चेयरमैन विकास जायसवाल, कृष्णा मिश्र, प्रमोद पाण्डेय, बलराम मिश्र, दलसिंगार दुबे, आदित्य कुमार शुक्ल, पंकज त्रिपाठी, अजय साहू, विनोद कुमार उपाध्याय, शिवप्रकाश पाण्डेय, विनीता चौधरी, पृथ्वीराज चौहान, अभय पाण्डेय, प्रकाश नाथ त्रिपाठी, राजकिशोर शर्मा, प्रदीप रहे।

सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बांसी में विधायक बांसी: सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बांसी में कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान करते पूर्व मंत्री व विधायक जयप्रताप सिंह। जय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कैशलेश चिकित्सा योजना के शुभारंभ का लाइव प्रसारण देखा गया। इसमें बड़ी संख्या में प्राथमिक और माध्यमिक के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। इसमें 10 शिक्षकों, शिक्षामित्र और रसोईया को विधायक जय प्रताप सिंह ने कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी प्रदान किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी बांसी, खेसरहा नीरज सिंह, मिठवल धर्मेंद्र कुमार पाल, राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहनी के प्रधानाचार्य करुणाकांत आदि मौजूद रहे।

शोहरतगढ़। शिवपति इण्टर कॉलेज सभागार में बुधवार को आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सायोजना एवं डीबीटी वितरणलाइव प्रसारण विधायक विनय वर्मा के साथ शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों ने देखा। विधायक ने शोहरतगढ़ व बढ़नी के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोइयों आदि को सांकेतिक मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना कार्ड का वितरण किया। बीईओ शोहरतगढ़ संजय कुमार ने कहा कि शोहरतगढ़ ब्लॉक में 368 अध्यापक, 153 शिक्षामित्र, 13 अनुदेशक, 326 रसोइया व बढ़नी में 320 अध्यापक, 128 शिक्षामित्र, 5 अनुदेशक, 318 रसोइया मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभकार्ड के जरिए ले पाएंगे। इस दौरान बीईओ बढ़नी अरुण कुमार, अजय श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य विक्रम यादव, राम विलास यादव, लालजी यादव मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *