सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित जगदंबिका पाल का सिद्धार्थनगर में भव्य स्वागत
निज संवाददाता,सिद्धार्थनगर। सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने के उपरांत डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जगदंबिका पाल के अपने संसदीय क्षेत्र में प्रथम आगमन पर सिद्धार्थनगर जनपद में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सांसद जगदंबिका पाल के जनपद की सीमा लोहरौली डिडई पर पहुंचते ही जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोहरौली बॉर्डर के उपरांत डुमरियागंज विधान सभा के डिडई चौराहे पर उपेंद्र सिंह तथा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया बांसी विधान सभा के तिलौली चौराहे पर तथा बांसी में पूजा पाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया तथा सांसद जगजगदंबिका पाल ने माधव बाबू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
स्वागत समारोह के क्रम में ककरही में रिंकू पाल एवं संगठन के कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। वहीं सनई चौराहे पर मंडल अध्यक्ष सतीश रस्तोगी की अध्यक्षता में मंडल के कार्यकर्ताओं ने तथा शोहरतगढ़ विधानसभा के लोग सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पांडे, नगर अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, रवि अग्रवाल शिवा तिवारी आदि ने भव्य स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रमों की श्रृंखला के क्रम में संगठन एवं जनपदवासियों की ओर से लोहिया कला भवन में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सांसद रत्न पुरस्कार मिलना मेरे लिए गौरव की बात है, लेकिन यह सम्मान अकेले मेरा नहीं, बल्कि डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र की जनता, पार्टी के कार्यकर्ताओं और उन सभी लोगों का सम्मान है, जिन्होंने मुझे संसद तक पहुंचाने का कार्य किया। आप जैसे कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के सहयोग एवं आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं हो पाता।
सांसद पाल ने कहा कि डुमरियागंज की जनता ने हमेशा उन्हें अपना स्नेह और विश्वास दिया है। सांसद रत्न पुरस्कार के रूप में मिला यह सम्मान क्षेत्र की जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है तथा वे पूरी निष्ठा के साथ क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद माधव, रामकुमार कुंवर, बृज बिहारी मिश्रा, जिला पंचायत प्रशासक शीतल सिंह, उपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, मोनी पांडेय, डॉ. सीमा मिश्रा, फतेह बहादुर सिंह, पवन मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव, विपिन सिंह, फूलचंद जायसवाल, रमेश मणि त्रिपाठी, बजरंगी वर्मा अनुपमा, सहित संगठन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

