होम्योपैथी चिकित्सा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. भास्कर शर्मा को मिला ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक’ का सम्मान
इटवा/सिद्धार्थनगर। होम्योपैथी चिकित्सा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिले के प्रो. डॉ. भास्कर शर्मा को ‘बेस्ट साइंटिस्ट ऑफ द ईयर’ सम्मान से नवाजा गया। 12 सितंबर को तमिलनाडु की वैज्ञानिक सम्मान समिति की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
डॉ. शर्मा लंबे समय से होम्योपैथी चिकित्सा के साथ शोध एवं अनुसंधान कार्यों से जुड़े हैं। उनके चिकित्सा और शोध क्षेत्र में योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। सम्मान मिलने पर जिले के चिकित्सकों, शिक्षाविदो, शोधकताओं और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जताई। डॉ. दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. कल्याण स्वरूप, डॉ. नसीम अख्तर और डॉ. विकास उपाध्याय ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान युवा शोधकताओं को चिकित्सा और अनुसंधान के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

