सिद्धार्थनगर-14 जुलाई 2026
सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के तत्वाधान मे डीएफओ नीला एम. के निर्देश पर विकासखंड बाँसी, मिठवल में सहजन भंडारा का आयोजन किया गया
विकासखंड परिसर में शिवकुमार गुप्ता क्षेत्रीय वन अधिकारी व खंड विकास अधिकारी बासी कृतिका अवस्थी की अध्यक्षता में सहजन पौध का वितरण समस्त स्टाफ व नागरिकों के वीच किया गया
सिद्धार्थनगर।सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सिद्धार्थनगर के समस्त रेंज में डीएफओ नीला एम. के निर्देश पर विकासखंड परिसर में सहजन भंडारा का आयोजन किया गया। उक्त क्रम में बांसी रेंज द्वारा विकासखंड परिसर में शिवकुमार गुप्ता क्षेत्रीय वन अधिकारी बांसी के देखरेख में खंड विकास अधिकारी बासी कृतिका अवस्थी की अध्यक्षता में सहजन पौध का वितरण विकासखंड के समस्त स्टाफ व नागरिकों के वीच किया गया ।जिसमें विकासखंड कर्मचारी, नागरिकों के साथ वनरक्षक अरुणेश कुमार चौहान, अरबाज खान, सहयोगी जगदीश, अर्जुन, अभय, वीरेंद्र, दिनेश समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
वहीं वन विभाग खेसरहा रेंज द्वारा विकासखंड मिठवल परिसर में सुशील कुमार क्षेत्रीय वन अधिकारी , खेसरहा के देखरेख में सहजन भंडारा का आयोजन विकासखंड कर्मियों, जनमानस तथा समूह की महिलाओं के बीच किया गया ।उक्त अवसर पर ग्राम पंचायत भतिजवापुर के प्रधान दिलीप चौरसिया द्वारा उपस्थित लोगों के बीच पौध वितरण कर विकासखंड परिसर में सहजन पौधरोपित किए गए। कार्यक्रम में वनरक्षक अवनीश कुमार मिश्र,अनिल कुमार समेत तमाम लोग व विकासखंड कर्मचारी व समूह की महिलाएं उपस्थित रहे ।
उक्त अवसर पर ओमनाथ कर्ण डिप्टी रेंजर ,वनरक्षक मनीष, अमरजीत, अरुण तथा समस्त वन विभाग के स्टाफ व विद्यालय स्टाफ तथा स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। उक्त क्रम में छविनाथ त्रिपाठी क्षेत्रीय वन अधिकारी डुमरियागंज तथा राजेश कुमार कुशवाहा क्षेत्रीय वन अधिकारी नौगढ़ के देखरेख में सहजन भंडारा का सफल आयोजन किया गया।

