Tue. Jul 21st, 2026

35 करोड़ से संवरेगी एन एच 730 की जर्जर पुरानी अधूरी सड़क की सूरत

35 करोड़ से संवरेगी एन एच 730 की जर्जर पुरानी अधूरी सड़क की सूरत

बाईपास के कारण रुका था उसका और चिल्हिया कस्बे की सड़क का निर्माण कार्य: पांच वर्ष से हिचकोले खाते गुजर रहे थे लोग

सिद्धार्थनगर। उसका, गोरखपुर व अन्य जगहों पर आवागमन के लिए सड़क के गड्ढों में हिचकोले खाकर गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खुशखबरी है। एनएच-730 के उसका और चिल्हिया वाईपास के निर्माण के चलते छूटी पुरानी सड़क की 35 करोड़ रुपये से सूरत बदली जाएगी,दो जगहों पर स्थित कुल 9.5 किमी लंबी सड़क के निर्माण के लिए स्वीकृति मिली गई है। एनएच 730 पर महराजगंज जिले की सीमा से उसका बाजार और शहर होते हुए शोहरतगढ़ तक 500 करोड़ रुपये से 32 किमी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उसका और चिल्हिया में 9.5 किमी लंबे बाईपास का निर्माण कार्य भी चल रहा है।

आसपास की सड़कों का निर्माण कार्य चलने की वजह से उसका बाजार कस्वा और चिल्हिया कस्वा की रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही पुरानी सड़क का इस्तेमाल बढ़ गया। इससे मदनपुर गांव से उसका कस्वा होकर गुजरने वाली सड़क टूट कर क्षतिग्रस्त हो चुकी है।अभी बाईपास का निर्माण पूरा न होने से उसका, फरेंदा और गोरखपुर आदि स्थानों पर पुरानी सड़क से ही प्रतिदिन सैकड़ों वाहन आवागमन करते हैं। सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों को हिचकोले खाते गुजरना पड़ता है, जिससे कई वाहन चालकों को रीढ़ की हड्डी में भी परेशानी होने लगी है।वहीं, इन गड्ढों के झटकों के कारण वाहन भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। अब एनएचएआई की तरफ से नियमों में ढील देते हुए बाईपास निर्माण के चलते उसका बाजार व महदेवा से चिल्हिया तक जर्जर एनएच-730 सड़क मार्ग।

शिक्षक विधायक की गाड़ी हो गई थी क्षतिग्रस्त: उसका कस्बा निवासी शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी कहते हैं कि प्रतिदिन आने-जाने के दौरान सड़क में बने गड्ढों के झटकों के चलते बहुत परेशानी होती थी। यही परेशानी इस सड़क से प्रतिदिन गुजरने वाले वाहन चालकों को झेलनी पड़ती है। इसे देखते हुए एनएचएआई के उच्चाधिकारियों से वार्ता की गई। इसके बाद उन्होंने नियमों में ढील देते हुए पुरानी सड़क के निर्माण की स्वीकृति दी है। बता दें कि जिला मुख्यालय आने के दौरान सड़क के गड्‌ढों के झटके के चलते एक बार शिक्षक विधायक के गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से इस सड़क के निर्माण के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा था।

एनएचएआई के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। निविदा प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। बाईपास निर्माण के निर्माण के चलते छूटी थी सड़कें उसका बाजार बाईपास निर्माण के चलते कस्वा होते हुए गुजरने वाले 7.5 किमी लंबी पुरानी सड़क छूट गई है। वहीं, चिल्हिया में बाईपास निर्माण के चलते रेलवे क्रॉसिंग से होकर गुजरने वाली दो किमी लंबी सड़क का निर्माण कार्य भी नहीं हो पाया था। एनएचएआई के नियम के तहत जब तक बाईपास का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक इन दोनों सड़कों का निर्माण नहीं हो सकता था। ऐसे में उसका कस्बा से गुजरने वाली सड़क पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई है।

पुल और पुलिया निर्माण में भी आ रही बाधा: एनएच-730 पर उसका में दो और चिल्हिया में एक समेत तीन रेलवे क्रॉसिंग पर बिना रुके निर्बाध आवागमन के लिए 8.5 किमी लंबे उसका बाईपास और 2.5 किमी लंबे चिल्हिया बाईपास का निर्माण हो रहा है। इसके तहत उसका बाईपास पर मदनपुर, पंडितपुर और बिहठा समेत हथिवड़ताल में 13 छोटे पुलिया और कूड़ा नदी पर एक बड़े पुल का निर्माण होना है। वर्तमान में निचली भूमि पर निर्माणाधीन छोटे पुलिया के आसपास जलभराव होने से निर्माण कार्य बंद हो गया है। अब जलभराव समाप्त होने के बाद ही इन पुलियों का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा, जिससे एनएचएआई बाईपास निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ सकेगा।क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क में हर कदम पर गड्ढे बन गए। अब बाईपास के निर्माण के बीच इस सड़क के पुर्ननिर्माण की भी स्वीकृति मिलने से स्थानीय लोगों और राहगीरों में खुशी की लहर है।

स्थानीय निवासी चिल्हिया के लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण में देरी से बहुत परेशानी हो रही थी। अब क्षतिग्रस्त सड़क के पुर्ननिर्माण की स्वीकृति होने से स्थानीय लोगों व वाहन चालकों को आवागमन करने में बहुत सुविधा होगी।

वहीं स्थानीय निवासी उसका बाजार के लोगों ने बताया कि विगत कई वर्षों से सड़क निर्माण में हो रही देरी से क्षेत्र की जनता में घोर निराशा थी और सड़क के गड्ढों से प्रतिदिन गुजरना कष्टकारी था, सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से इस रास्ते से गुजरने वालों के लिए राहत मिलने की उम्मीद है ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *