Thu. Jun 4th, 2026

50वी वाहिनी एसएसबी बलरामपुर, की अध्यक्षता मे भारत नेपाल बॉर्डर की समस्त भारतीय सुरक्षा एजेंसियो की समन्वय गोष्ठी की गई आयोजित

दिनांक- 10.07.2020

50वी वाहिनी एसएसबी बलरामपुर, की अध्यक्षता मे भारत नेपाल बॉर्डर की समस्त भारतीय सुरक्षा एजेंसियो की समन्वय गोष्ठी की गई आयोजित H

आज दिनाक 10.07.2020 को 50वी वाहिनी एसएसबी ,बीओपी बढ़्नी थाना ढेबरुआ सिद्धार्थनगर में मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर व आर. के. श्रीवास्तव सेनानायक, 50वी वाहिनी एसएसबी,बलरामपुर, की अध्यक्षता मे भारत नेपाल बॉर्डर की समस्त भारतीय सुरक्षा एजेंसियो की समन्वय गोष्ठी 12:00 बजे आयोजित की गयी । उक्त गोष्ठी में सीमा सुरक्षा, तस्करी, अपराध नियंत्रण, मानव तस्करी, संयुक्त गस्त, नाका आदि के संबंध मे चर्चा की गयी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।गोष्ठी मे मुख्य रुप से, उप सेनानायक विक्रमजीत, सुनील कुमार सिह, पुलिस उपाधीक्षक, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, सहा. कमांडेंट श्री गौरव सिह, तहसीलदार सिह, प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ, महेश सिह, प्रभारी चौकी बढ़्नी थाना ढेबरुआ सहित फ़ारेस्ट विभाग, अभिसूचना विभाग, स्थानीय अभिसूचना ईकाई के अधिकारी गण द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

Related Post