महराजगंज/पुरन्दरपुर / त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं….सीओ फरेंदा-सुनील दत्त दुबे
न्यूज़ 17 इंडिया -अप्रैल 16, 2021
बृजमनगंज थाने में क्षेत्र के प्रत्याशियों के साथ महा बैठक का हुआ आयोजन।
महराजगंज जिले के थाना बृजमनगंज मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न करायें जाने को लेकर क्षेत्र के प्रत्याशियों के साथ थाना परिसर में महा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों प्रत्याशी पहुंचे ।एसडीएम राजेश जायसवाल बीडीओ डा.रणजीत सिंह थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में बैठक का नेतृत्व पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे ने किया। जिसमें प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए कोविड-19 का पालन कराने हेतु अपील की गई तथा किसी भी तरह की अराजकता से निबटने के लिए किए गए पुलिस प्रबंधो के संबंध में जानकारी दी गई सभी प्रत्याशियों को नियमों का पालन करने तथा किसी तरह की कोई भी अवैधानिक कार्यवाही से बचने के लिए प्रेरित किया गया तथा सभी से अपील की गई कि शासन प्रशासन का सहयोग करें उनके द्वारा किए गए किसी अपराधिक कृत्य से अगर कहीं भी कोई गड़बड़ी होती है तो उसमें उनके गांव के साथ-साथ जिले का नाम भी खराब होता है अतः शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी तरह की गड़बड़ी न करें ना किसी को करने दें अगर कहीं से कोई भी अवैध कृत्य की कोई सूचना उनको मिलती है तो कानून का पालन करते हुए उसकी सूचना पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को दें शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा शालीनता का परिचय देते हुए चुनाव प्रचार करते हुए चुनाव को निष्पक्ष और निर्भीक संपन्न होने में पुलिस प्रशासन का सहयोग प्रदान करें।मतदान केंद्र स्थल से दो सौ मीटर के दायरे में किसी सरकारी भवन पर बैनर पोस्टर नही रहने चाहिए तथा सार्वजनिक भवन पर स्वामी भवन के आदेश
बिना पोस्टर नहीं लगने चाहिए। मतदान के समय फर्जी वोटिंग की शंका होने पर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दे कोई भी प्रत्याशी कानून तोडऩे का कार्य नहीं करेगा न ही हिंसा फैलाने का कार्य करेगा।कोई भी प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए जनता को प्रलोभन मे शराब, पैसा अन्य कोई समान बांटने का कार्य न करें क्योंकि किसी ने भी आपका विडियो क्लिप फेसबुक व्हाट्सएप पर डाल देता है तो प्रशासन कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज किया जायेगा जीवन भर परेशान रहेंगे इसलिए इस सभी कृत्य से दूर रहकर चुनाव लडे ।शनिवार सायं पांच बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा।जितने वाहन का परमीशन हो उतना ही चुनाव प्रसार में लगायें।क्षेत्राधिकारी के विचारों को सुनकर सभी प्रत्याशियों ने सहमति जाहिर किए।
(महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया संपादक विश्वामित्रमिश्रा की रिपोर्ट..)
