दिनांक 18-06-2020
जमीन बंटवारे को लेकर विवाद कर रहे आपस में 04 अभियुक्तों को थाना पथरा बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा “अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी” हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्री मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व महेन्द्र सिंह देव, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल निर्देशन में श्री महेंद्र चौहान, थानाध्यक्ष थाना पथरा बाजार के नेतृत्व में आज दिनांक 18.06.2020 को जमीन बटवारे की बात को लेकर आपस में विवाद कर रहें 04 अभियुक्तों को थाना पथरा बाजार पुलिस द्वारा शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने एवं संज्ञेय अपराध को घटित होने से रोकने हेतु धारा 151/107/116 सीआरपीसी के अन्तर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
