Tue. Jul 7th, 2026

विकास के लिए विरासत का सम्मान जरूरी प्रयागराज ने करके दिखाया- सीएम योगी

विकास के लिए विरासत का सम्मान जरूरी प्रयागराज ने करके दिखाया – सीएम योगी

सीएम योगी ने प्रेरणा पार्क का लोकार्पण कर कहा-कि इन विभूतियों से युवाओं को मिलती रहेगी प्रेरणा

मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और अशोक सिंघल की प्रतिमाओं का किया अनावरण

राम मंदिर के लिए हुआ देश का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आंदोलन- मुख्यमंत्री योगी

प्रयागराज। विकास करना है तो विरासत का भी सम्मान करना होगा: प्रयागराज ने यह करके दिखाया है। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यमुना बैंक रोड स्थित प्रेरणा पार्क के लोकार्पण समारोह में कही।
उन्होंने प्रेरणा पार्क में स्थापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और अशोक सिंघल की पीतल की प्रतिमाओं का अनावरण किया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। कहा कि भारतीय राजनीति की एक ऐसी महान विभूति के जन्म के 125 साल पूरे हो रहे हैं, जिनका पूरा जीवन देश की एकता व अखंडता के लिए समर्पित रहा।

मुख्यमंत्री ने संस्मरण सुनाया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हिंदू संगठन की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के मंत्रिमंडल में खाद्य एवं उद्योग मंत्री बने थे। नेहरू ने जब भारत के विरुद्ध आचरण किया तो सबसे पहला विरोध डॉ. मुखर्जी ने ही दर्ज कराया।उन्होंने मंत्री पद का मोह नहीं किया। इस्तीफा देकर जनसंघ की स्थापना की। आगे चलकर इसी संगठन ने भाजपा का रूप लिया। कांग्रेस और अन्य दल कश्मीर के लिए अलग कानून चाहते थे लेकिन उनके मंसूबों को धराशायी करते हुए धारा 370/35A को खत्म किया।

सीएम योगी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प को पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस बंगाल को पाकिस्तान में शामिल होने से रोकने के लिए पूरा जोर लगा दिया, आज वहां कमल खिला है।यह कमल सत्ता का ही नहीं, बल्कि समृद्धि, सुरक्षा, सुशासन का भी प्रतीक है। यहां स्थापित विभूतियों की प्रतिमाओं से युवाओं को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में राजनीतिक स्थिरता कैसी होनी चाहिए, इसका मॉडल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रस्तुत किया था। वहीं, सीएम ने एकता नौका रेस को हरी झंडी दिखाई,मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत की आत्मा सनातन धर्म में बसती है। श्रीराम भारत की आत्मा के सूत्र हैं। राम मंदिर की स्थापना में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अशोक सिंघल की रही। अयोध्या में स्थापित मंदिर अशोक सिंघल की परिकल्पना का ही आधार है। राम मंदिर का निर्माण देश का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आंदोलन रहा। 80 के मध्य से 90 के दशक तक एक ही नारा गूंजता था, ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।’ इस प्रकार के नारे लगाकर युवाओं ने अशोक सिंघल के नेतृत्व में एक नया शंखनाद किया था।

सीएम योगी ने कहा कि पहली बार गंगा पर बनेगा 1,000 करोड़ रुपये का पुल सीएम ने कहा कि प्रयागराज में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम से यूनिवर्सिटी बन रही है। यहां गंगा पर पुल के लिए पहली बार 1,000 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। वह महापौर और उनकी टीम का अभिनंदन करते हैं।सोर्स विज्ञप्ति।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *