Sat. Jul 11th, 2026

बस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने नवनिर्मित पंचायत सभागार एवं अध्यक्ष कक्ष का फीता काटकर किया भव्य उद्घाटन

बस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने नवनिर्मित पंचायत सभागार एवं अध्यक्ष कक्ष का फीता काटकर किया भव्य उद्घाटन

बस्ती से न्यूज़ 17 इंडिया संवाददाता राहुल सिंह की रिपोर्ट…

बस्ती। जिला पंचायत बस्ती में शनिवार को नवनिर्मित जिला पंचायत सभागार एवं अध्यक्ष कक्ष का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने उद्घाटन करते हुए इसे जिला पंचायत की कार्यक्षमता, पारदर्शिता और जनसेवा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

संजय चौधरी ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि नव निर्मित सभागार एवं अध्यक्ष कक्ष के निर्माण से जिला पंचायत के प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलेगी। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और जनहित से जुड़े विकास कार्यों की समीक्षा एवं निर्णय प्रक्रिया अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत जनसेवा, सुशासन और समग्र विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी अशोक मद्धेसिया, अभियंता रणविजय सिंह, अवर अभियंता सुनील सिंह, जिला पंचायत के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, सम्मानित जिला पंचायत सदस्य, पत्रकार बंधु तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्मित सभागार एवं अध्यक्ष कक्ष के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला पंचायत जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *