सिद्धार्थनगर: 11 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत कुल 151 जोड़ों का विवाह सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों ने नव-दंपतियों को दिया आशीर्वाद
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिन्दू समुदाय के 95 जोड़े, बौद्ध धर्म के 36 तथा मुस्लिम समुदाय के 20 जोड़े हुए सम्मिलित,अलग अलग धर्मों के उनके धर्मानुसार विवाह संपन्न कराया गया
सिद्धार्थनगर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक इटवा/नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा एन, द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों को बुके देकर स्वागत किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल खाली प्रागंण मे कुल 151 जोड़े मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित हुये। जिसमें हिन्दू समुदाय के 95 जोड़ों, बौद्ध धर्म के 36 तथा मुस्लिम समुदाय के 20 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमें हिन्दू, बौद्ध एवं मुस्लिम समुदाय के लोग सम्मिलित हुए।
इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिन्दू परिवार के लोगो को पंडित द्वारा विवाह सम्पन्न कराया गया, तथा मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह मौलाना द्वारा निकाह पढ़कर शादी/विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया तथा बौद्ध धर्म का उनके धर्मानुसार विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम हेतु सभी पंक्तियों के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्ति किये गये थे।
मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने सभी अधिकारियों एवं उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उ0प्र0 के निर्देशन में एवं जिला प्रशासन के कुशल नेतृत्व में भव्य रूप से सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है। गरीब परिवारों के बेटियों को अपनी शादी धूमधान से होने की चिन्ता रहती है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी चिन्ता को दूर करते हुये समान रूप से सामूहिक विवाह के माध्यम से भव्य रूप से करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस समारोह में शामिल जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन व वर वधू के माता पिता व परिवार के लोगों का आर्शीवाद प्राप्त हो रहा है। सभी नव दम्पति बेहतरीन तरीके से नई पारी की शुरूआत करें। जनपद में बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया है। आज यह ऐतिहासिक दिन है। हम सबको इसका साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ है। सांसद पाल ने शादी करने वाले सभी नवयुगल जोड़ों को जिला प्रशासन केे माध्यम से नौकरी/प्लेसमेंट दिलाने की घोषणा किया,सांसद जगदम्बिका पाल ने सभी नवयुगल जोड़ों को आर्शीवाद दिया।
विधायक इटवा/नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने सभी नव विवाहित वर वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र इटवा एवं पूरे जनपद के लाभार्थी इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित है। ऐसी जनकल्याणकारी योजना में सभी लोगो को सम्मिलित होना चाहिए।
विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि उ0प्र0 में मुख्यमंत्री ने वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के द्वारा वर-वधू को गुणवत्तापूर्ण सामान दिया जाता है। वधू के बैंक खाते में नगद धनराशि प्रेषित की जाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता है। डीबीटी के माध्यम से सीधे अनुदान की धनराशि लाभार्थी के खाते में प्रेषित किया जा रहा है। सभी नवविवाहित वर-वधू को आर्शीवाद दिया।
विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि मुख्यमंत्री उ0प्र0 को सदैव गरीबों के लिए चिन्ता रहती है। इसीलिए गरीब परिवारों की बेटियों की शादी की हमेशा चिन्ता रहती है, मुख्यमंत्री ने इसीलिए गरीब परिवारों के बेटियों की शादी के लिए सभी जिलों में सामूहिक विवाह के माध्यम से शादी कराया जा रहा है, और उनको नई जीवन की शुरूआत के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। भारत सरकार/उ0प्र0 सरकार द्वारा अन्तिम लाइन में खड़े गरीब परिवारों को आवास, निःशुल्क खाद्यान्न, गैस सिलिण्डर आदि उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया जा रहा है, प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अंत में विधायक ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद एवं शुभकामनाएं दी।
विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने कहा मुख्यमंत्री द्वारा सामूहिक विवाह के माध्यम से गरीब परिवार के बेटियों की शादी कराना सराहनीय कार्य है,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजित कर गरीबों को समानता की श्रेणी में लाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। इसका परिणाम है कि आज इतनी बड़ी संख्या में गरीब परिवारों की बेटियों की शादी सम्पन्न हो रही है। विधायक ने सभी नव विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद व शुभकामनाएं दी ।
पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को गरीब बेटियो के शादी की चिन्ता थी। इसलिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह शुरू किया,जो बहुत ही पुन्य का काम है। समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है। बिना किसी भेदभाव के सबको योजनाओ का लाभ मिल रहा है।
जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा सामूहिक विवाह के माध्यम से गरीब परिवार के बेटियों की शादी कराना सराहनीय कार्य है। मुख्यमंत्री द्वारा गरीबों को समानता की श्रेणी में लाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड से 05 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है। अंत में सभी नव विवाहित जोड़ों को नई जिंदगी की शुभकामनाएं व आर्शीवाद प्रेषित किया ।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य सभी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 64000 दिया जा रहा है तथा 21000 का सामान भी दिया गया है तथा 15000 बारात के स्वागत पर व्यय किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा सभी नवयुगल जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया।
इस अवसर पर सांसद,विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा वरवधू को आर्शीवाद दिया गया। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत नव विवाहित जोड़ों को 05 साड़ी ब्लाउज सहित (प्रत्येक 5.50 मीटर), 05 पेटीकोट, चुनरी कढ़ाईयुक्त, पैंट का कपड़ा 1.20 मी0, शर्ट का कपड़ा 2.25 मी0 उत्तम गुणवत्ता की, गमछा, डिनर सेट (स्टेनलेसस्टील का), बर्तनः-01 नग कूकर 05 लीटर, ट्राली बैग, दीवाल घड़ी, कड़ाही, वैनिटी किट, सीलिंग फैन, कूल केज 10 लीटर, प्रेस, डबल वेड चादर, तकिया कवर, कम्बल 02 अद्द, गद्दा 02 अद्द, तकिया 02 नग, सिंहोरा, चूड़ी 02 दर्जन, कंगन 04 नग, लडडू 05 किलो, वर वधू को 500 ग्राम बादाम, 250 ग्राम अखरोट, 250 ग्राम मखाना, 500 ग्राम किशमिश, सूखा नारियल दिया गया। प्रत्येक बधू के खाते में धनराशि रू0 64000.00 डी0बी0टी0 के माध्यम से दिया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल खाली प्रागंण में मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल,विधायक इटवा/नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय,विधायक बांसी जय प्रताप सिंह,विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह, एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, डीडीओ राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

