Sun. Jul 12th, 2026

पिछली सरकारों में इंसेफेलाइटिस बीमारी के प्रति नहीं थी कोई संवेदना,भाजपा सरकार में बचपन सुरक्षित- सीएम योगी

पिछली सरकारों में इंसेफेलाइटिस बीमारी के प्रति नहीं थी कोई संवेदना,भाजपा सरकार में बचपन सुरक्षित- सीएम योगी

कुशीनगर में रामायणकालीन विरासत के अलावा भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की तपोभूमि- सीएम योगी

कुशीनगर। पिछली सरकारों में कुशीनगर पिछड़ेपन, पलायन, बीमारी का केंद्र बन गया था। संभावनाएं पहले भी थीं, लेकिन भय, भूख और गरीबी को मिटाने के लिए कोई प्रयास नहीं हुआ। इंसेफेलाइटिस से बच्चे तड़पकर मां की गोद में दम तोड़ देते थे। उन्होंने कहा कि बच्चों को बचाने की जिम्मेदारी पहले जिस सरकार पर थी वह संवेदनहीन हो गई थी। अन्नप्राशन के दौरान मां की गोद में रो रहा बच्चा जब मेरी गोद में आया तो चुप हो गया, और उसके चेहरे पर चमक आ गई। बच्चे के चेहरे की खुशी बता रही थी कि डबल इंजन की सरकार में बचपन सुरक्षित है। जब बचपन सुरक्षित है तो देश का भविष्य सुरक्षित होगा। ये बातें शनिवार को टेकुआटार मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्ची को अन्नप्राशन कराते हुए
टेकुआटार में आयोजित जनसभा में कही।

सीएम योगी ने कहा कि एक समय था जब इसी मौसम में इंसेफेलाइटिस से हजारों बच्चे तड़पते थे और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सबसे अधिक मरीज कुशीनगर से पहुंचते थे। पूर्ववर्ती सरकारों में न संवेदना थी और न ही पूरी पारदर्शिता से हो रहीं थी बीमार बच्चों की भर्तियां।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के कल्याण, किसानों की समृद्धि और युवाओं के रोजगार के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। उत्तर प्रदेश में अब भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से हो रही है और कुशीनगर के युवाओं को भी समान अवसर मिल रहे हैं। पिछली सरकारों में मुसहर परिवार के सदस्यों की भूख से मौतें होती थीं। उनका राशन कार्ड नहीं बनता था, पट्टे की जमीन नहीं मिलती थी। इस सरकार में सरकारी योजनाओं से मुसहर परिवार को आच्छादित कराया गया है। इस सरकार में मुसहर परिवार मानता है कि वह स्वतंत्र भारत का नगारिक है।

सीएम योगी ने कहा कि समस्या के समाधान की इच्छा हो तो सब कुछ संभव है। आज स्थिति बदल चुकी है और इंसेफेलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो गया है। उन्होंने कहा कि अब मासूम बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखकर जीवन की सार्थकता का अनुभव होता है।

रामायणकालीन विरासत, भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की तपोभूमि: कुशीनगर में अपार संभावनाएं पहले भी थीं, लेकिन ईमानदार नीयत के अभाव में उनका लाभ नहीं मिल सका। डबल इंजन सरकार ने जिले में विकास की नई इबारत लिखी है। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय, पर्यटन विकास, नारायणी नदी पर नए पुल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *