Sun. Jul 12th, 2026

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जनपद न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

सिद्धार्थनगर: 12 जुलाई 2026

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जनपद न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों एवं वन विभाग के द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

सिद्धार्थनगर: 12 जुलाई 2026

सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर त्रिभुवन नाथ के निर्देशन में जनपद न्यायालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों एवं वन विभाग के अधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश,परिवार न्यायालय अखिलेश कुमार पाण्डेय, अपर जनपद न्यायाधीश (पॉक्सो/एफटीसी) वीरेन्द्र कुमार, अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी-प्रथम कनिष्क कुमार सिंह, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अरुण कुमार चतुर्थ, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) शिवेन्द्र शर्मा, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफटीसी-प्रथम श्रेय कुमार वर्मा तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी, इटवा रेंज ओम प्रकाश सहित न्यायिक अधिकारीगण, वन विभाग के अधिकारी एवं न्यायालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। वृक्ष न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इसकी जानकारी अरुण कुमार चतुर्थ,प्रभारी सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर ने दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *