इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ यूपी में वनों का भी तेजी से विस्तार : मुख्यमंत्री योगी
सीएम योगी ने नीम, पीपल, बरगद का पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया शुभारंभ
प्रदेश में एक दिन में रोपे गए 35.27 करोड़ पौधे, पिछले साल यह आंकड़ा 37.21 करोड़ का था
-सीएम योगी
सीएम ने रविवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे पवित्र त्रिवेणी “नीम, पीपल, बरगद” के पौधों का किया पौधरोपड़
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड 35 करोड़ पौधरोपण के लक्ष्य वाले प्रदेशव्यापी अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भगवानपुर टोल प्लाजा के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पवित्र त्रिवेणी मे नीम, पीपल, बरगद का पौधा लगाया और सेल्फी ली। सीएम ने कहा कि विगत नौ वर्षों में प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ ही वनों का भी विस्तार हुआ है।
पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करने के बाद गोरखनाथ मंदिर लौटते समय सीएम योगी ने ताल रिंग रोड के किनारे भी पौधरोपण किया। इसके पूर्व गीडा सेक्टर 28 में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने पौधरोपण महाभियान को धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का महायज्ञ बताया, और इसमें समाज के हर व्यक्ति की तरफ से योगदान दिए जाने की आवश्यकता जताया।उत्तर प्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 35.27 करोड़ पौधे रोपे गए। पिछले साल यह आंकड़ा 37.21 करोड़ का था।
गोरखपुर-बस्ती मंडल में वृक्षारोपड़ अभियान के तहत रोपे गए पौधे!
गोरखपुर- 55.71 लाख।
बस्ती- 44.08 लाख।
सिद्धार्थनगर-39 लाख
कुशीनगर-39.09 लाख।
देवरिया- 34.82 लाख।
महराजगंज-32, 88 लाख।
सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर में वृद्धि हुई है। एक्सप्रेसवे, हाईवे के साथ बड़े पैमाने पर सड़कों का जाल बिछा है। नए-नए उद्योग लगे हैं। शहरीकरण का दायरा बढ़ा है। भौतिक विकास में तेज योगदान देने वाले इस राज्य ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित प्रयासों से वनाच्छादन के विस्तार में भी सफलता प्राप्त की है।

