डीएम ने समिति के कर्मचारियों को दिए निर्देश!शासन की ओर से निर्धारित दर पर ही उपलब्ध कराएं उर्वरक
सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को ने खरीफ सीजन में किसानों को उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए उस्का बाजार क्षेत्र के प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड देवलहा ग्रांट का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने समिति के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसानों को शासन की ओर से निर्धारित दर पर ही उर्वरक उपलब्ध कराएं।उन्होंने समिति के स्टॉक रजिस्टर और खाद वितरण रजिस्टर का गहन परीक्षण किया। डीएम ने समिति के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसानों को शासन की ओर से निर्धारित दर पर ही उर्वरक उपलब्ध कराएं व वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान का आधार नंबर और मोबाइल नंबर वितरण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर सत्यापन किया जा सके। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

