Fri. Jul 17th, 2026

बिस्कोहर नगर पंचायत कार्यालय में रोपे गए ‘हरिशंकरी’ के पौधे,वृक्ष संरक्षण तक पौधों की सुरक्षा व नियमित सिंचन की सामूहिक शपथ ली

बिस्कोहर नगर पंचायत कार्यालय में रोपे गए ‘हरिशंकरी’ के पौधे,वृक्ष संरक्षण तक पौधों की सुरक्षा व नियमित सिंचन की सामूहिक शपथ ली

बिस्कोहर,सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बिस्कोहर कार्यालय परिसर में ‘हरिशंकरी वृक्षारोपण’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित ने पीपल, बरगद और पाकड़ (हरिशंकरी) के पौधों का रोपण करते हुए कहा कि यह अभियान केवल पर्यावरण शुद्धि का प्रयास नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक है। यह त्रिवेणी हमें प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन देगी। हमारा दायित्व है कि पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करें।

विशिष्ट अतिथि गायत्री परिवार के जिला संयोजक डॉ.अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि धरती को हरा-भरा रखना ही सच्ची ईश्वर सेवा है। लोक भारती संयोजक जितेंद्र वीर वर्मा ने प्रकृति के इस अनमोल उपहार को संवारने का संकल्प दोहराया,इस दौरान सभी कर्मचारियों और नागरिकों ने पौधों की सुरक्षा व नियमित सिंचन की सामूहिक शपथ ली।कार्यक्रम में वन दरोगा त्रिपुरारी शंकर दुबे, सभासद विद्या सागर गुप्ता, ओंकार जी, पंकज, अरविंद गुप्ता, विमल सिंह, अनूप पाण्डेय, मोनू गुप्ता, उमेश व चंदू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *