यातायात पुलिस द्वारा जेएफडी (ZFD) योजना के तहत की गई बड़ी कार्रवाई
नियम तोड़ने पर 53 वाहनों का 84,500 का चालान, PA सिस्टम से किया जागरूक
सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार (ZFD) जेएफडी योजना एवं सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस ने बुधवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात राजकुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में टीम ने लोहरौली बॉर्डर शिवनगर डिड़ई, बांसी कस्बा, पुलिस बूथ तिराहा, साड़ी तिराहा, सनई चौराहा, शहर कस्बा आदि स्थानों पर कार्रवाई की।
इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गई। टीम ने सड़क किनारे अवैध पार्किंग, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले कुल 53 वाहनों का चालान कर 84,500 का जुर्माना वसूला गया।
इस दौरान जानकारी ही बचाव है की तर्ज पर PA सिस्टम के माध्यम से आमजन को ट्रैफिक नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने लोगों को बताया कि सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए गुड समेरिटन योजना ‘अवयस्क द्वारा वाहन चलाने पर होने वाली कानूनी कार्रवाई,रोड पर स्टंटबाजी, तेज गति एवं गलत दिशा से वाहन चलाने से होने वाले नुकसान ‘हेलमेट, सीटबेल्ट और गति सीमा के पालन की आवश्यकता एवं जागरूकता अभियान के दौरान यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट्स भी वितरित किए गए और लोगों को प्रत्येक दशा में ट्रैफिक नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।उक्त कार्रवाई के दौरान टीम में देवेंद्र कुमार पाण्डेय सहित यातायात पुलिस के अन्य जवान शामिल रहे।

