Fri. Jul 17th, 2026

मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के तहत किसानों को मिलेगा अनुदान का लाभ- जिला उद्यान अधिकारी

मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के तहत किसानों को मिलेगा अनुदान का लाभ- जिला उद्यान अधिकारी

भनवापुर, मिठवल, बढ़नी एवं लोटन में शंकर शाकभाजी, फल क्षेत्र विस्तार, घेरबाड एवं मशीनीकरण के ऑनलाइन पंजीयन शुरु- जिला उद्यान अधिकारी

सिद्धार्थनगर। उद्यान विभाग की मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना (राज्य सेक्टर) के तहत जिले को विभिन्न योजनाओं के भौतिक लक्ष्य आवंटित कर दिए गए हैं। इस योजना का संचालन जिले के चार विकास खण्ड भनवापुर, मिठवल, बढ़नी एवं लोटन में किया जायेगा।शंकर शाकभाजी, फल क्षेत्र विस्तार, घेरबाड एवं मशीनीकरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरु हो गया है। जिसमें विभाग ने पात्र किसानों से ऑनलाइन पंजीकरण कर आवश्यक अभिलेख जमा करने की अपील की है, ताकि उन्हे योजना का लाभ मिल सके।

जिला उद्यान अधिकारी विमल कान्त ने बताया कि इच्छुक किसान विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद आवेदन की प्रति के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, पासपोर्ट साइज का फोटो और मोबाइल नम्बर कार्यालय में जमा करना होगा। योजनाओं का लाभ आवेदन और निर्धारित लक्ष्य के आधार पर “पहले आओ पहले पाओ” के सिद्धान्त पर दिया जायेगा। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के किसानों को जाति प्रमाणपत्र की प्रति तथा सभी वर्गों के किसानों को खतौनी पंजीकरण के समय संलग्न करना अनिवार्य होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *