केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ करने के बाद विपश्यना पार्क का किया उद्घाटन
केन्द्रीय मंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी लेने के बाद शिलापट्ट का किया अनावरण! बौद्ध भिक्षुओं से संवाद करने के पश्चात भगवान बुद्ध के स्तूप की परिक्रमा की
कपिलवस्तु भगवान बुद्ध की तपोभूमि होने से यहां विकसित हो रही पर्यटन सुविधाएं जनपद सिद्धार्थनगर को विश्व पटल पर देंगी नई पहचान- सांसद जगदम्बिका पाल
आकांक्षी जनपद सिद्धार्थनगर को कपिलवस्तु परिसर में विपश्यना पार्क के लोकार्पण एवं लाइट एंड शो शुरू होने से पर्यटन और विकास को मिलेगी नई पहचान- श्यामधनी राही
सिद्धार्थनगर। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय प्रो0 कविता शाह, सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह आदि द्वारा 01अगस्त शनिवार को कपिलवस्तु स्तूप परिसर में लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ करने के बाद विपश्यना पार्क का उद्घाटन किया गया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली, शिलापट्ट का अनावरण किया, बौद्ध भिक्षुओं से संवाद किया,भगवान बुद्ध के स्तूप की परिक्रमा की।
कार्यक्रम में सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी गण भी उपस्थित रहे। पर्यटन सुविधा केंद्र पर केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर एवं शिवपति इंटर कॉलेज की छात्राओं ने केंद्रीय मंत्री/मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत गीत और कपिलवस्तु गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान काला नमक चावल तथा भगवान बुद्ध पर आधारित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकास और जनकल्याण की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा महिलाओं के सशक्तीकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी राज्यों में है,उन्होंने आश्वासन दिया कि सांसद जगदम्बिका पाल द्वारा रखी गई विकास परियोजनाओं पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद देश में पेट्रोलियम आपूर्ति सामान्य बनाए रखना बड़ी उपलब्धि रही है। उन्होंने कहा कि कपिलवस्तु भगवान बुद्ध की तपोभूमि है और यहां विकसित हो रही पर्यटन सुविधाएंजनपद सिद्धार्थनगर को विश्व पटल पर नई पहचान देंगी।विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि लाइट एंड साउंड शो तथा विपश्यना पार्क से आकांक्षी जनपद सिद्धार्थनगर के पर्यटन और विकास को नई गति मिलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने इसे जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
कार्यक्रम के अंत में पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि की गरिमामयी उपस्थिति में ए0के0 सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गोविंद माधव, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विक्रम सिंह, सांसद प्रतिनिधि एस0पी0 अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, पीडी अनिल कुमार, डीसी मनरेगा संदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में प्रबन्ध निदेशक /मुख्य कार्यकारी अधिकारी पेट्रोनेट एलएनजी. लिमिटेड ए0के0 सिंह ने कार्यक्रम में योगदान देने के लिए उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

