डॉ. भास्कर शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर बढ़ाया देश का मान! “मदर टेरेसा” सेवा रत्न अवार्ड-2026 से हुए सम्मानित
समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मदर टेरेसा फाउंडेशन, आंध्र प्रदेश के निदेशक डॉ. आर.पी. रेड्डी ने डॉ. भास्कर शर्मा को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान-पत्र भेंट कर उनके उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की
सिद्धार्थनगर। अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. भास्कर शर्मा को चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘मदर टेरेसा सेवा रत्न अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 30 जुलाई 2026 को मदर टेरेसा फाउंडेशन, आंध्र प्रदेश के निदेशक डॉ. आर.पी. रेड्डी चित्रा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. शर्मा को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान-पत्र भेंट कर उनके उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई।
डॉ. भास्कर शर्मा वर्षों से होम्योपैथिक चिकित्सा, जनस्वास्थ्य जागरुकता और मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उनकी चिकित्सा सेवाओं और समाज के प्रति समर्पण को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापक पहचान मिली है। यही कारण है कि उन्हें विश्व के अनेक देशों में प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है।
डॉ. भास्कर शर्मा को पूर्व में स्टार ऑफ होम्योपैथी (लंदन), प्रेसिडेंश्यिल यूथ फिटनेस अवार्ड (अमेरिका), डॉ. सैमुअल हैनीमैन इंटरनेशनल अवार्ड (लंदन), सीनियर होम्योपैथिक इंटरनेशनल अवार्ड (सिंगापुर), डॉ. एलेन इंटरनेशनल अवार्ड (थाईलैंड), डॉ. कैंट इंटरनेशनल अवार्ड (मलेशिया), ग्लोबल आइकॉन पर्सनैलिटी ऑफ होम्योपैथी (दुबई), होम्योपैथी शिरोमणि इंटरनेशनल अवार्ड (मस्कट), ग्लोबल एनवायरमेंटल अवार्ड (फिलीपींस), साहित्य रत्न अवार्ड (कनाडा), बेस्ट होम्योपैथी अवार्ड (नाइजीरिया), ग्लोबल आइकॉन पर्सनैलिटी अवार्ड (अफ्रीका), इंटरनेशनल पीस अवार्ड (इंडोनेशिया), डॉक्टरेट अवार्ड (अल्जीरिया), होम्यो भूषण (काठमांडू), होम्योपैथी श्री (गोवा), होम्योपैथी रत्न तथा चिकित्सा रत्न सम्मान सहित अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
‘मदर टेरेसा सेवा रत्न अवार्ड-2026’ प्राप्त होने पर चिकित्सा जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. अजीत, डॉ. एम. शर्मा, डॉ. चंद्रशेखर वर्मा, डॉ. सोनपा विश्वकर्मा, डॉ. राजकुमार शर्मा, बिलाल अहमद, कृष्ण कुमार पाठक, गणेश विश्वकर्मा, देवी प्रसाद मौर्य, कृष्णलाल यादव, संजय त्रिपाठी, प्रदीप कश्यप, राहुल प्रजापति, देवेश मौर्य, वीरेंद्र प्रजापति, रामजस कनौजिया सहित अनेक चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने डॉ. शर्मा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।स्थानीय लोगों का मानना है कि यह सम्मान न केवल डॉ. भास्कर शर्मा की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारतीय होम्योपैथिक चिकित्सा और मानव सेवा के क्षेत्र में कार्यरत सभी चिकित्सकों के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

