Mon. Aug 3rd, 2026

प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को भेजा पत्र

प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को भेजा पत्र

कानपुर,लखनऊ। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन,लखनऊ को पत्र भेज कर मांग किया है कि उत्तर प्रदेश के समस्त ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई, स्वच्छता, नाला सफाई, नाला -नाली निर्माण,नाली की सफाई नाला-नाली की मरम्मत, हैन्डपम्प मरम्मत, हैन्ड पम्प रिबोर आदि के लिये धरातलीय
आदेश स्पष्ट रूप से अपने स्तर से जनहित में जारी करने का कष्ट करें।

प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश से अनुरोध किया कि शासन ने निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया है, इसके लिये संगठन उत्तर प्रदेश सरकार का आभार एवं साधुवाद देता है,संगठन सरकार का वन्दन अभिनन्दन करता है।संगठन लोकप्रिय सरकार के प्रति हमेशा समर्पित है कि सरकार ने हमारी माँग स्वीकार की।उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं में प्रशासक की नियुक्ति तो हुई है,परंतु ग्राम सभाओ की मूलभूत समस्यायें तथा आवश्यकतायें वहीं है। जिनका निराकरण शासन स्तर पर त्वरित गति से किया जाना अनिवार्य है।

प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से पत्र लिखकर मांग किया है कि व्यवस्था का सरलीकरण करने तथा स्वीकृतियों को दूरी कम करे।प्रशासक तथा पंचायत सचिव को संयुक्त रूप से संयुक्त दायित्व के साथ ग्राम पंचायत तथा ग्राम सभा के समस्त दायित्व सौंपने की व्यवस्था ‘के साथ सौपे जाए,जिन्हें वे स्वतंत्र रूप से तत्काल निर्वहन कर सकें,कृपया साधनों के साथ निम्न दायित्व सीधे-सीधे वित्तीय साधनों सहित निवर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक व पंचायत सचिव को संयुक्त रुप से शीघ्रातिशीघ्र सौंप दिए जाएं। ताकि परस्पर तालमेल के अनुसार ग्राम सभा में विकास कार्य निर्बाध गति से होते रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बरसात के मौसम की शुरुआत हो चुकी है,ऐसे में साफ-सफाई स्वच्छ‌ता झाड़-झंखाड़‌ को काटने आदि की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित हो,ग्राम पंचायतों की गलियों में मच्छर की दवा, ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव किया जाए,जिससे ग्रामीण जीवन सरल,सुगम स्वस्थ रहे। क्योंकि आज भी भारत की 70% आबादी गांवों में रहती है।ऐसे में जल निकासी के लिये आवश्यकतानुसार नाली निर्माण व नित्य सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित हो,ताकि मच्छर न पनपने पाए। गन्दा जल ठहराव न होने पाए,नहीं तो मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड,आदि गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। शुद्ध जल आपूर्ति के लिए ग्राम सभा के हैन्ड पम्प को तत्काल मरम्मत कराया जाये। ताकि प्रत्येक हैन्डपम्प से शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध हो सके। यदि हैंडपंप का पानी किसी कारण से दूषित हो गया हो तो ऐसी दशा में हैन्डपम्प का रिवोर मी कराया जाये। जी राम जी योजना से चकरोड, सरकारी नलकूप तक जाने-आने को रास्ता आदि की मरम्मत की जाये। सरकारी नल‌कूप “को जाने वाले रास्ता पर इन्टर लॉकिंग की जाये।

ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्य सचिव से पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि उपरोक्त मांग को शासन स्तर से जारी करने की कृपा करें।उपरोक्त के संबंध में की गई कार्यवाही से संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करे।तथा समस्त जनपद, मन्डल व राज्य स्तरीय आधिकारियो को पर्यवेक्षण हेत अवगत कराने की कृपा करे। कृपया प्रशासक पंचायत सचिव व जन सामान्य को भी उपरोक्त जानकारी से अवगत कराने की कृपा करे।

कौशल किशोर पाडेय, प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन “उत्तर प्रदेश” ग्राम व पोस्ट ऊँचा औरैया। पिन कोड 206129, मोबाइल नंबर 8126397610

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *