Tue. Aug 4th, 2026

राज्य सभा सांसद बृजलाल ने रेलमंत्री से मुलाकात कर मेडिकल कॉलेज में सीएसआर” निधि से “बुद्ध रसोई” खोलने का किया अनुरोध

राज्य सभा सांसद बृजलाल ने रेलमंत्री से मुलाकात कर मेडिकल कॉलेज में सीएसआर” निधि से “बुद्ध रसोई” खोलने का किया अनुरोध

“नो प्रॉफिट, नो लॉस” पर मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को सस्ते दर पर मिलेगा स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन- बृजलाल

नई दिल्ली। आज उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी एवं राज्य सभा सांसद बृजलाल ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से उनके संसद भवन स्थित कार्यालय में मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान राज्य सभा सांसद ने रेलमंत्री से माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर परिसर में रेलवे की एक उपक्रम के “सीएसआर” निधि से “बुद्ध रसोई” के निर्माण के लिए धन स्वीकृत करने का अनुरोध किया। “बुद्ध रसोई” “नो प्रॉफिट, नो लॉस” पर चलेगा जिससे मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को सस्ते दर पर स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *