एसएसबी अलीगढ़वा चौकी टीम ने चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर- ट्रॉली से नेपाल ले जा रहे 40 बोरी यूरिया चेकिंग के दौरान पकड़ा
पूछताछ करने के बाद संयुक्त टीम द्वारा बरामद खाद और आरोपी तबारक अली को कपिलवस्तु कोतवाली के सुपुर्द कर दिया गया
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी अलीगढ़वा की टीम ने बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा। जांच में उसके कब्जे से यूरिया की 40 बोरी बरामद की गई जो तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही थी। पूछताछ करने के बाद बरामद खाद और आरोपी कपिलवस्तु निवासी तबारक अली को कपिलवस्तु कोतवाली के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार सीमा चौकी अलीगढ़वा को सूचना मिली कि खाद की तस्करी होने वाली है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम सीमा स्तंभ संख्या 549 के पास पहुंची। वहीं, ठाकुरपुर गश्ती टीम तैनात थी। तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुछ सामान लादकर नेपाल की तरफ जाते दो लोग नजर आए। ड्यूटी पार्टी को देखकर एक व्यक्ति भाग गया। टीम पहुंची तो ट्रॉली पर 40 बोरी यूरिया रखा मिला। पकड़े गए व्यक्ति से यूरिया के बारे में पूछा गया लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसने अपना नाम तबारक अली निवासी महादेव कुर्मी बर्डपुर थाना कपिलवस्तु बताया। बरामद यूरिया व ट्रैक्टर-ट्रॉली को कपिलवस्तु पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
109 किलो गांजा के साथ दो भारतीय गिरफ्तार! बढ़नी,नेपाल के सर्लाही जिले में पुलिस ने 109 किलोग्राम गांजे के साथ बिहार के दीपक महतो और अमर कुमार को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सोमवार सुबह पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान की गई। बरामद गांजा कार की डिक्की में छिपाकर रखा गया था। जिला पुलिस कार्यालय सर्लाही के प्रवक्ता डीएसपी वेदप्रसाद गौतम ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे इलाका पुलिस कार्यालय नवलपुर और जिला ट्रैफिक पुलिस कार्यालय नवलपुर की संयुक्त टीम लालबंदी नगरपालिका-1 स्थित पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बागमती से जनकपुर की ओर जा रही भारतीय नंबर प्लेट की एक कार को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की से 23 पैकेटों में छिपाकर रखा करीब 109 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से कार चालक दीपक कुमार महतो (26) और उसके साथी अमन कुमार (25) को गिरफ्तार कर लिया: सूत्र विज्ञप्ति।

