सिद्धार्थनगर 18 मई 2021
कोविड-19 के दृष्टिगत आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बसन्तपुर,बांसी का किया गया निरीक्षण..
कोविड-19 के दृष्टिगत आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर द्वारा जिलाधिकारी दीपक मीणा, के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बसन्तपुर,बांसी का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर द्वारा कोविड कन्ट्रोल रूम को देखा गया। इसके साथ ही मेडिकल किट पैकिंग कक्ष, कोविड-19 टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सागर ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी का रजिस्ट्रेशन कराकर कोविड टीकाकरण कराने तथा सभी पाॅजिटिव लोगो को मेडिकल किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट बांसी जगप्रवेश, संबधित एम0ओ0आई0सी0, संबधित खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा….)
