Fri. Jul 17th, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक! बिना फिटनेस की बसों का संचालन तत्काल बंद किया जाए

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक! बिना फिटनेस की बसों का संचालन तत्काल बंद किया जाए

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश: हेलमेट-सीटबेल्ट अनिवार्य, ओवरलोडिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक महाजन की उपस्थिति में बुधवार को कैंप कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में पूर्व में हुई बैठक के अनुपालन आख्या की समीक्षा की गई, जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए कई कड़े निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने ARTO को निर्देश दिया कि ओवरलोडिंग और ओवरस्पीड वाहनों का चालान किया जाए। “नो हेलमेट नो पेट्रोल” इसका पेट्रोल पंपों पर कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं, तीन सवारी न चलें। चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है।

जिलाधिकारी ने बैठक में स्कूली वाहनों को लेकर सख्त निर्देश दिए:
1- सभी विद्यालय वाहनों की फिटनेस जांच कराई जाए। बिना परमिट कोई वाहन नहीं चलेगा। उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

3- 15 वर्ष से अधिक पुराने स्कूली वाहनों का रोड पर संचालन न किया जाए।

4- बच्चों को लाने-ले जाने के लिए केवल विद्यालय वाहन का प्रयोग हो, टैक्सी का प्रयोग न हो।

5- विद्यालयों में वाहनों के पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए।

6- 18 वर्ष से कम छात्र-छात्राओं द्वारा निजी वाहन चलाने पर रोक लगे,तथा अभिभावकों को जागरूक किया जाए, और यातायात नियमों के अनुपालन पर जोर दिया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर साइन बोर्ड और गति सीमा बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। संकेतक बोर्डों की साफ-सफाई और सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाने को कहा।और सड़कों के किनारे स्थित विद्यालयों में यातायात जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।इसके साथ ही रोडवेज के वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा गया।
बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) गौरव श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रा०ख०) कमल किशोर, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *