Thu. Jul 16th, 2026

डीएम की अध्यक्षता में भारत की जनगणना -2026 के संबंध में जनगणना हस्तपुस्तिका निर्माण को दिया गया प्रशिक्षण

डीएम की अध्यक्षता में भारत की जनगणना -2026 के संबंध में जनगणना हस्तपुस्तिका निर्माण को दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के बाद कर्मी तैयार करेंगे लोगों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत डाटा

जनपद के 875 कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण और आधुनिक टूलकिट- जिलाधिकारी

जिला जनगणना हस्तपुस्तिका में रहेगा सुविधाओं का डाटा- जिलाधिकारी

सिद्धार्थनगर।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में भारत की जनगणना 2026 के संबंध में बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ,बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य जनपद में विगत 22 मई से 20 जून के बीच सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है, जिसके उपरान्त जनपद की जिला जनगणना हस्तपुस्तिका निर्माण हेतु ग्रामीण स्तर पर ग्राम निर्देशिका व शहरी स्तर पर नगर निर्देशिका तैयार की जानी है।

जिसमें जनपद के अन्तर्गत समस्त ग्रामों व शहरों से मूलभूत सुविधा जैसे-शैक्षणिक सुविधाएँ, चिकित्सा सुविधाएँ, पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाएँ, संचार, परिवहन सुविधाएँ एवं संपर्कता से सम्बन्धित डाटा फीड
किया जाना है, जैसे कि किसी ग्राम/नगर में प्राथमिक विद्यालय स्थापित है अथवा नहीं यदि नहीं है तो उस ग्राम/नगर से कितनी दूरी पर है, ग्राम/नगर से नजदीकी रेलवे स्टेशन, नजदीकी अस्पताल आदि जैसी सूचना प्रत्येक ग्राम/शहर वार की एकत्रित की जानी है। जिसमें जनपद के लेखपाल आदि कर्मिकों से यह वृहद सूचना इकट्ठा कर जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार की जानी है।

इसके साथ ही चार्ज स्तर पर (तहसील) प्रशिक्षण का कार्य 17 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। शासन द्वारा उक्त कार्य हेतु निर्धारित समय सीमा 16 अगस्त से 15 सितम्बर तक उक्त कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किये जाने की योजना के सम्बन्ध में समस्त के उपजिलाधिकारी,समस्त तहसीलदार, समस्त नायब तहसीलदारों को बीएसए, डीएसटीओ, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, गया मिश्रा जनगणना सहायक, बृजेश जनगणना सेल आदि को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गौरव श्रीवास्तव, समस्त उप-जिलाधिकारी, उपनिदेशक सहमण्डल प्रभारी संजय कुमार, जिला जनगणना प्रभारी नागेन्द्र यादव व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *