Fri. Jul 17th, 2026

डीएम विशरणप्पा जीएन ने सुनीं किसानों की समस्याएं,अफसरों को दिए दिशा निर्देश

डीएम विशरणप्पा जीएन ने सुनीं किसानों की समस्याएं,अफसरों को दिए दिशा निर्देश! किसानों की समस्याओं का समय से गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण

डीएम ने किसान सम्मान निधि, सिंचाई, बीज उर्वरक व बिजली से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश दिए,निर्धारित दर पर ही उपलब्ध कराएं उर्वरक

उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने पिछली किसान दिवस बैठक की कार्रवाई से अवगत कराया

डीएम ने कहा जो भी शिकायतें हैं उसे लिखित में दे! जिससे समस्याओ का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो सके

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।बैठक में उप कृषि निदेशक द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्त को पढ़ा गया, जिसमें अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने किसान दिवस में उपस्थित किसानों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि आप लोगो की जो भी शिकायतें हैं, उसे लिखित में दे जिससे समस्याओ का निस्तारण हो सके। जिलाधिकारी ने किसान दिवस में सभी सम्बंधित अधिकारियों को स्वयं उपस्थित होने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने किसानो को किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, बिजली बिल, दवा व बीज तथा सिंचाई से सम्बंधित समस्याओं का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के खाते में क्षतिपूर्ति की धनराशि प्रेषित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारीगण किसानों की समस्याओं का निस्तारण करायें। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों को संबधित अधिकारियों को प्रेषित करके उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराये। भारत सरकार/उ0प्र0 सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिलना चाहिए।

जिला कृषि अधिकारी द्वारा बैठक में आए हुए कृषको को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक में उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पाण्डेय, जिला उद्यान अधिकारी विमलकान्त, सहायक निदेशक मत्स्य, अधि0 अभि0 विद्युत नौगढ़ ज्ञान प्रकाश तथा किसान यूनियन के समस्त पदाधिकारी एवं किसान के अतिरिक्त अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *