“पहले आओ, पहले पाओ” उद्यान विभाग की योजनाओं में 903 किसानों ने कराया पंजीकरण- जिला उद्यान अधिकारी
पंजीकरण करने वाले किसानों को 40% से 90% तक मिलेगा विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान- जिला उद्यान अधिकारी
पंजीकरण के 7 दिनों के भीतर आधार, बैंक पासबुक, खतौनी समेत सभी जरूरी दस्तावेज जमा करना अनिवार्य- जिला उद्यान अधिकारी
सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के किसानों के लिए अच्छी खबर है, उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार 903 किसानों ने अलग-अलग योजनाओं में पंजीकरण कराया है। जिन्हें 40 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक का अनुदान मिलेगा। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।उन्होंने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, अनुसूचित जाति/जनजाति कृषक औद्यानिक विकास योजना तथा पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के लिए जनपद को लक्ष्य आवंटित हो चुके हैं।
जिला उद्यान अधिकारी विमल कान्त ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत निदेशालय स्तर से जनपद सिद्धार्थनगर को भौतिक लक्ष्य प्राप्त हो गए हैं। जिसके अन्तर्गत टिश्यूकल्चर केला 08 हेक्टेयर, स्ट्राबेरी 02 हेक्टेयर, ड्रैगन फ्रूट 01 हेक्टेयर, पपीता 02 हेक्टेयर, आम 03 हेक्टयेर, अमरुद 01 हेक्टेयर, लीची 03 हेक्टयेर, संकर शाकभाजी 10 हेक्टेयर, प्याज 50 हेक्टेयर, लहसुन 50 हेक्टेयर, फ्रूट बंच कवर 02 हेक्टेयर, आई०पी०एम० 10 हेक्टेयर, सिंघाडा 01 हेक्टेयर, लतावर्गीय सब्जियों के लिए मचान 10 हेक्टेयर, मल्चिंग 04 हेक्टेयर, इको फ्रेण्डली लाइट ट्रैप 50 इकाई, फेसिंग 1600 मीटर, पावर टिलर 02 इकाई एवं मौन पालन जैसी योजनाओं के लिए भी लक्ष्य आवंटित किये गए हैं। मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजनान्तर्गत संकर शाकभाजी 40 हेक्टेयर, ट्रैक्टर 2WD 01 इकाई, पावर टिलर 08 बी०एच०पी० तक 01 इकाई, पावर टिलर 08 बी०एच०पी० से अधिक 01 इकाई एवं पावर नैपसेक स्प्रेयर 12-16 लीटर 03 इकाई का लक्ष्य प्राप्त है। अनुसूचित जाति/जन जाति के कृषकों हेतु औद्यानिक विकास योजना (राज्य सेक्टर) अन्तर्गत संकर कद्दूवर्गीय सब्जी 10 हे०, संकर शिमला मिर्च 03 हे०, संकर टमाटर 07 हे०, संकर मसाला मिर्च 5.50 हे0, प्याज 04 हे०. लहसुन 01 हे०, गेंदा 03 हे०, आई०पी०एम० 05 हे०, पावर टिलर (up to 8 BHP) 01 इकाई का लक्ष्य आवंटित किया गया है। पर ड्राप मोर क्राप योजनान्तर्गत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिचाई में 2000 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।इन योजनाओं के तहत टिश्यू कल्चर केला, स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट, पपीता, आम, अमरूद, लीची, संकर सब्जियां, प्याज, लहसुन, मल्चिंग, आईपीएम, लाइट ट्रैप, फेसिंग, पावर टिलर, मधुमक्खी पालन, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई सहित कई मदों पर अनुदान दिया जाएगा।
जिला उद्यान अधिकारी के अनुसार अब तक एकीकृत बागवानी विकास मिशन में 241 किसानों,ने मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना में 81 किसानों,एससी/एसटी औद्यानिक विकास योजना में 94 किसानों तथा
पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना में 487 किसानों ने पंजीकरण कराया है।उन्होंने बताया कि योजनाओं का लाभ “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दिया जाएगा। इच्छुक किसानों को विभागीय पोर्टल http://dbt.uphorticulture.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद 7 दिनों के भीतर आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, फार्मर आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो जिला उद्यान कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। तभी आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


