पिछला भुगतान होने पर बृक्षारोपण अभियान मे भाग लेगें निवर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक- दिनेश मिश्रा
शासन के निर्देशानुसार,ग्राम पंचायत सचिवालय मे बैठकर ग्राम स्तरीय समस्याओ को हो निस्तारण-दिनेश मिश्रा
सरकार की मंशा के अनुसार निवर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक धरातल पर कार्य करना चाहते हैं! परंतु जिले के कुछ आलाधिकारी व ग्राम सचिव जांच के नाम पर प्रधानों का केवल उत्पीड़न करना चाहते हैं- दिनेश मिश्रा
कानपुर,राजपुर से न्यूज 17 इंडिया संवाददाता दिनेश मिश्रा की रिपोर्ट..
कानपुर,राजपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव दिनेश मिश्रा के आग्रह पर प्रदेश की ग्राम प्रधानों की आम सहमति पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रशासक बनाए जाने के बाद जारी शासनादेश के क्रम में ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम प्रशंसकों का सहयोग नहीं कर रहे हैं। पूर्व में किए गए कार्यों का भुगतान भी समय से नहीं किए जाने की शिकायतें निरंतर प्रधानों द्वारा संगठन को दी जा रही है तथा नए कार्य योजना में नए कार्यों का समायोजन करने में भी सचिवों का सहयोग नहीं है,जिसके कारण सरकार की महात्वाकांछी योजनाएं धरातल पर नहीं पहुंच पा रही हैं।
प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव दिनेश मिश्रा ने कहा कि पिछले वर्ष वृक्षारोपण के नाम पर ग्राम प्रधानों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया था,परंतु उनका भुगतान भी समय से नहीं किया गया है। वर्तमान समय में भी ग्राम प्रधानों द्वारा वृक्षारोपण में अपेक्षित सहयोग लिया जा रहा है। निवर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक सहयोग तो करना चाहते हैं! परंतु ब्लॉक सचिवों की मनमानी के चलते ग्राम प्रधानों ने संगठन से यह मांग की थी कि जब तक सचिवों के द्वारा निवर्तमान ग्राम प्रधानों/प्रशासकों का सहयोग नहीं किया जाता है तब तक हम जनहित कार्य योजनाओं से दूरी बनाकर सरकार के हित में काम करेंगे।
प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव दिनेश मिश्रा ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए शासन व प्रशासन से यह मांग की है कि सरकार ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाकर जनहित कार्य योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए प्रशासक बनाया था। प्रशासक भी सरकार की मंशा के अनुसार धरातल पर कार्य करना चाहते हैं! परंतु ग्राम सचिव एवं जिले के कुछ आला अधिकारी ग्राम प्रधानों को जांच के नाम पर केवल उत्पीड़न ही करना चाहते हैं। इसलिए प्रदेश संगठन ने यह निर्णय लिया है सरकार ऐसे ग्राम सचिवों पर शासन स्तर से नियमानुसार ठोस कार्रवाई करे ।
प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव दिनेश मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण स्तर पर कोई भी समस्या हो इसके लिए लेखपाल से लेकर अन्य कर्मचारी ग्राम सचिवालय मे जाकर लोगों की समस्याए सुने और उनका समाधान करे! लेकिन सरकार की मंशा पर ये सब मिलकर सरकार की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे है,उन्होंने कहा कि ग्रामीणो को आज भी ठोकरे खाने के लिए मजबूर होना पड रहा है,जिससे ग्रामीणो का समय और धन व्यय करना पडता है,जिस कारण जनहित कार्य की योजनाएं धरातल पर नही पहुंच पा रही है,जिसकी शिकायत शासन स्तर पर की जायेगी।
आज की इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, जिला महासचिव जमाल अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष रामबली सिंह,मनोज पासवान, ब्लॉक अध्यक्ष सरवन खेड़ा अर्जुन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रसूलाबाद संजय गुप्ता व संदलपुर सहित कई अन्य प्रधान साथी मौजूद रहे।

