Sat. May 2nd, 2026

बकाया मानदेय एवं ईपीएफ को लेकर लामबंद हुए रोजगार सेवक: मानदेय न मिलने पर आमरण अनशन की दी चेतावनी

बकाया मानदेय एवं ईपीएफ को लेकर लामबंद हुए रोजगार सेवक: मानदेय न मिलने पर आमरण अनशन की दी चेतावनी

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर: ब्लॉक सभागार में आज रोजगार सेवक कुलदीप सोनी के नेतृत्व में एक बैठक आहूत की गई।जिसमें रोजगार सेवकों की समस्या के बारे में सभी को अवगत कराया गया। इस दौरान अपनी समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी को एक पत्र दिया और मांग किया कि चल रहे वित्तीय वर्ष में हम लोगों का मानदेय और EPF का भुगतान नहीं होता है तो संगठन आमरण अनशन के लिए बाध्य होगा। हरि निवास पाण्डेय ने कहा कि अगर लंबित मानदेय मार्च तक नही दिया गया तो ब्लाक मे तालाबंदी कर दी जायेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर मनोज सिद्धार्थ ने कहा कि रोजगार सेवकों के समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आर-पार की लडाई लडी जायेगी,वहीं प्रदीप चौधरी ने कहा कि शासन द्वारा बार बार लेटर भेजकर मानदेय देने की बात की जा रही है किन्तु हम लोगों के साथ छलावा किया जा रहा है। बैठक को अमरेश यादव, संतोष मौर्या, ओमप्रकाश, प्रदीप यादव, कृष्णकांत शुक्ला,गुलाब आदि ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार,तकनीकी सहायक लाल बहादुर मिश्रा, श्रीनिवास, श्रीकुमार, ओम प्रकाश सोनी, मो० शाहिद, कृष्ण देव, जुनैद अहमद, अनिल गौतम, जोगी लाल, कुलदीप मिश्रा, देवेंद्र प्रताप सिंह, रमेश चंद, घनश्याम, सुभाष,आलोक सोनी, संजय गौतम, राकेश वरुण आदि भारी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *