Wed. Jul 22nd, 2026

बूथ की ताकत और वैचारिक निष्ठा से कपिलवस्तु विधानसभा में लहराएगा भाजपा का परचम- श्यामधनी राही

बूथ की ताकत और वैचारिक निष्ठा से कपिलवस्तु विधानसभा में लहराएगा भाजपा का परचम- श्यामधनी राही

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि समीर त्रिपाठी की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों,सम्मानित कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों ने सक्रिय सहभागिता की- विधायक श्यामधनी राही

“बूथ का कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत” को आत्मसात करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प- श्यामधनी राही

सिद्धार्थनगर। आज लोहिया कला भवन में आयोजित विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि समीर त्रिपाठी, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही,जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, पूर्व जिला संयोजक रामनिवास यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मंत्री जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष सच्चिदानंद चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष शुक्ला, जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, जिला महामंत्री फूलचंद जायसवाल, क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा दीपेंद्र चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष पंकज जायसवाल, पूर्व जिला मंत्री सुरेंद्र पांडे, जिला सोशल मीडिया प्रभारी उमेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष नितेश पांडे, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास पांडे, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मिथिलेश अग्रहरि, जिला कार्यालय मंत्री अनुराग श्रीवास्तव, मंडल नौगढ़ नगर अध्यक्ष सतीश रस्तोगी, मंडल अध्यक्ष लोटन संजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष उसका राकेश आर्य, मंडल अध्यक्ष जोगिया राजेश दुबे, मंडल अध्यक्ष नवगढ़ देहात सोनू गुप्ता, कार्यालय मंत्री महेंद्र लोधी, सत्य प्रकाश राही, मनीष जायसवाल, बबलू पांडे, संजय साहनी एवं दीनबंधु बघेल , सत्या दुबे मंटू विश्वकर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, संगठन के सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों ने सक्रिय सहभागिता की। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा प्रत्येक बूथ को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्पष्ट संदेश “बूथ का कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है” को आत्मसात करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाने के संकल्प को दोहराया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *