Fri. Jul 31st, 2026

मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो UPITS -2026 की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो UPITS -2026 की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश: 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले UPITS-2026 का देश-विदेश में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि UPITS-2026 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, नवाचार, उत्पादों एवं निर्यात सामर्थ्य को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रभावी मंच है। यह केवल व्यापार प्रदर्शनी नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ के विजन को आगे बढ़ाने वाला वैश्विक मंच है।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले UPITS-2026 का देश-विदेश में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

UPITS-2026 की थीम ‘UP for Global Growth:Innovation, Manufacturing and Exports’ होगी। आयोजन में 2,400+ प्रदर्शकों, 1.50 लाख+ B2B खरीदारों, 4.50 लाख+ B2C आगंतुकों तथा 85 देशों से 550+ अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ट्रेड शो के दौरान 4,000+ MoU, ₹3,200 करोड़+ के प्रस्तावित MoU तथा ₹13,500 करोड़+ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने सिंगापुर,ओमान, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, थाईलैंड, जापान, इंडोनेशिया, रूस सहित अन्य देशों के साथ सक्रिय संवाद स्थापित कर उनकी अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश की विविध औद्योगिक एवं आर्थिक क्षमता को एक ही मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, उद्यमियों एवं आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उद्यमी मित्रों की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा स्थानीय विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता हो। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं एवं आगंतुकों की सुविधा के लिए ईवी बसों का संचालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि यह आयोजन उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, निवेश अनुकूल वातावरण एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रभावी परिचायक बन सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *