Fri. Jul 10th, 2026

मुख्यमंत्री योगी ने प्रतापगढ़ में विपक्षी दलों पर साधा निशाना, बसपा पर भी की तीखी प्रतिक्रिया,सपा और कांग्रेस रंग बदलने में गिरगिट से भी आगे

मुख्यमंत्री योगी ने प्रतापगढ़ में विपक्षी दलों पर साधा निशाना, बसपा पर भी की तीखी प्रतिक्रिया,सपा और कांग्रेस रंग बदलने में गिरगिट से भी आगे

सीएम योगी ने राम मंदिर प्रकरण पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए उनके बयान को हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचाने वाला बताया

प्रतापगढ़ स्थित जीआइसी मैदान में लाभार्थी को प्रमाण-पत्र देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने दो विधानसभाओं की 384 करोड की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-वक्फ के नाम पर गरीबों की हजारों एकड़ जमीन पर कब्जा किया, इस पर दोनों पार्टियां चुप क्यों?

प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर प्रकरण पर आड़े हाथों लेते हुए विपक्ष के बयान को हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचाने वाला बताया। उन्होंने सपा, कांग्रेस व बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये अयोध्या प्रकरण को लेकर हिंदू जनमानस की आस्था आहत होने की बात कर रही हैं। राम मंदिर में हुई कथित घटना के बहाने यह राजनीतिक लाभ लेना चाहती हैं। यही कांग्रेस व सपा उस समय क्यों चुप हो जाती हैं, क्यों इनके मुंह पर फेवीकोल लग जाता है, जब वक्फ के नाम पर गरीबों की हजारों एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया जाता है। यह तो राम-कृष्ण को काल्पनिक बताते हैं तो उनके मानने वालों की फिक्र इन्हें क्यों है। मतलब साफ है कि यह विपक्षी दल रंग बदलने में गिरगिट को भी पीछे छोड़ चुके हैं। यही नहीं उनको देख गिरगिट शरमा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
जीआइसी मैदान में प्रतापगढ़ की सदर व विश्वनाथगंज विधानसभा की 384 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि राम भक्तों पर गोलियां चलवाने वाले व उनका समर्थन करने वाले दल भाजपा की डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों से परेशान हो गए हैं। यह बेचैन हैं कि अयोध्या में इतने श्रद्धालु क्यों आ रहे हैं। यूपी में विकास, शांति क्यों है। दंगे क्यों नहीं हो रहे। राम मंदिर प्रकरण में एसआइटी ने दूध का दूध, पानी का पानी कर दिया है। जिनके खिलाफ सुबूत मिले, उन पर लगातार कार्रवाई हो रही है। 37 मिनट के संबोधन में उन्होंने विपक्षी दलों को ही निशाने पर रखा। कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में माफिया राज था। नौकरियों पर सैफई घराने का कब्जा था। महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। व्यापारी डरे थे। बिजली, सड़क, अस्पताल बदहाल थे। अब नौ साल में यूपी की नई तस्वीर बनी है। सबको विकास में बराबर का मौका मिल रहा है, क्योंकि देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ में है। विपक्षी दलों के पास जब कोई विषय नहीं बचा तो अब वह लोगों को जातियों में बांटने की साजिश कर रही हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सच तो यह है कि यह देश व प्रदेश कांग्रेस सपा के चंगुल से आजाद हो चुका है। इस वजह से इन दलों में बेचैनी है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को भी सरकार पांच लाख प्रति वर्ष कैशलेस इलाज की सुविधा देने जा रही है। प्रतापगढ़ के आंवला की तारीफ करते हुए इसे स्वावलंबन का सशक्त माध्यम बताया। मंच पर प्रदेश के परिवार कल्याण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री प्रतापगढ़ के प्रभारी मयंकेश्वर शरण सिंह समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री प्रतापगढ़ में करीब डेढ़ घंटे रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में विपक्षी दलों पर साधा निशाना, बसपा पर भी बोला हमला! कहा-वक्फ के नाम पर गरीबों की हजारों एकड़ जमीन पर कब्जा किया, इस पर चुप क्यों? उधर, सुल्तानपुर की सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले प्रदेश में पर्व नहीं मनाए जाते थे, राम व कृष्ण का जुलूस नहीं निकल पाता था। अब डबल इंजन की सरकार में कब्रों की बाउंड्रीवाल पर खर्च होने वाला पैसा मंदिरों के सुंदरीकरण पर खर्च हो रहा है। जब से भाजपा सरकार बनी है तब से 64 हजार एकड़ भूमि कब्जे से मुक्त कराई गई है। लखनऊ में एयरपोर्ट के बगल सपा से जुड़े एक माफिया ने 120 एकड़ भूमि कब्जा कर ली थी, उसे मुक्त कराया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *