Thu. Aug 6th, 2026

लगातार मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था- सुरेश खन्ना

लगातार मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था-सुरेश खन्ना

राज्य सरकार को जुलाई मे 21,754 करोड़ रुपये की कमाई- सुरेश खन्ना

लखनऊः लगातार मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था से राज्य सरकार की कमाई में भी बढ़ोतरी हो रही है। बीती जुलाई में कर व करेतर राजस्व की प्रमुख मदों की प्राप्तियों से राज्य सरकार के खजाने में 21,754 करोड़ रुपये आए हैं। यह धनराशि पिछले वर्ष जुलाई के मुकाबले 3360 करोड़ रुपये अधिक है।बुधवार को कर व करेतर राजस्व की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। कारोबारी व आर्थिक गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

वित्त मंत्री ने बताया कि जुलाई में प्रमुख राज्य करों जीएसटी, वैट, आबकारी, स्टांप व निबंधन तथा परिवहन से मिलने वाले राजस्व में पिछले वर्ष जुलाई के मुकाबले वृद्धि दर्ज की गई है। मात्र भूतत्व एवं खनिकर्म से मिलने वाले राजस्व में कमी दर्ज की गई है। जुलाई में करों से सरकार को 21,754 करोड़ रुपये मिले जो कि पिछले वर्ष प्राप्त हुए 18,394 करोड़ रुपये से 3360 करोड़ रुपये अधिक हैं। लक्ष्य के मुकाबले परिवहन से 100.5 प्रतिशत तथा आबकारी से 95.3 प्रतिशत पिछले जुलाई के मुकाबले 3360 करोड़ रुपये अधिक मिला,वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि मजबूत होती अर्थव्यवस्था से सरकार की कमाई बढ़ी।

जुलाई 2026 में प्रमुख कर व करेतर मदों से राजस्व प्राप्तियां मद प्राप्त धनराशि! पिछले वर्ष जुलाई के मुकाबले स्थिति!

जीएसटी से 7821 करोड़ रुपये,872 करोड़ रुपये अधिक प्राप्त हुआ है।

वैट से 3268 करोड़ रुपये,449 करोड़ रुपये अधिक प्राप्त हुआ है।

आबकारी विभाग से 5053 करोड़ रुपये,699 करोड रुपये अधिक प्राप्त हुआ है।

स्टांप व निबंधन से 4237 करोड़ रुपये 1125 करोड़ रुपये अधिक प्राप्त हुआ है।

परिवहन से 1132 करोड़ रुपये, 252 करोड़ रुपये अधिक प्राप्त हुआ है।

भूतत्व व खनिकर्म से 262 करोड़ रुपये,37 करोड रुपये कम प्राप्ति हुई।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि चार महीने में सरकार को मिले 82,406 करोड़ रुपयेः वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले चार महीने में सरकार को कर व करेतर राजस्व की प्रमुख मदों में 82,406.48 करोड़ रुपये मिल चुके हैं, जो कि वार्षिक लक्ष्य का 24.6प्रतिशत तथा जुलाई तक के कुल लक्ष्य का 74.2 प्रतिशत है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विकास कार्य तेजी से धरातल पर नजर आएं इसके लिए सरकार ने अब तक 4.35 लाख करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। यह धनराशि मूल बजट का लगभग 45 प्रतिशत है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *