सिद्धार्थनगर–01 दिसम्बर 2022
विधायक विनय वर्मा व पत्नी बबिता वर्मा ने किया साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस/शासन द्वारा मतदाता सूची में नाम न जोड़ने का लगाया आरोप…
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक व उनकी पत्नी बबिता वर्मा ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अधिकारी कहते हैं कि मेरी पत्नी का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर दंगा भड़क सकता है,यदि उनका कहना सही है तो जिसने यह बात कही है वह अपनी और हमारी निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई साबित करें। अन्यथा ऐसे मनगढ़ंत झूठे आरोप किसी पर लगाना न्यायोचित नही है।
———————————————————————
शोहरतगढ़ विधायक कि पत्नी श्रीमती बबिता वर्मा ने नोएडा से अपना नाम 01.11.2022 से वोटर लिस्ट से नाम काटने का अनुरोध किया था,जिसे स्वीकार कर मेरा नाम वहां की मतदाता सूची से काट दिया गया। उसके बाद हमने जनपद सिद्धार्थनगर के बढ़नी स्थिति अपने किराए के आवास के पते से मतदाता बनने के लिए आवेदन किया था। विधायक की पत्नी ने कहा कि उसके बाद उनका नाम बढ़नी नगर पंचायत के वार्ड नम्बर (6) में बीएलओ द्वारा पहली लिस्ट में मतदाता सूची में नाम शामिल कर लिया गया। लेकिन उसके बाद हमने देखा कि दूसरे लिस्ट में बढ़नी के बीएलओ ने हमारे किराए के आवास पर दिनाँक 09.11.2022 को आपत्ति चस्पाकर नाम हटा दिया गया।

विधायक पत्नी ने कहा कि उसके बाद समाजसेवी एस0पी0 अग्रवाल के साथ उपनिर्वाचन एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शोहरतगढ़ से मिलकर समस्त अभिलेख को दिखाया गया और उपरोक्त आपत्ति को निरस्त करने का अनुरोध किया गया। उपरोक्त अभिलेखों को देखने के बाद उपनिर्वाचन एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शोहरतगढ़ ने मेरा हस्ताक्षर कराने के लिए एस0पी0 अग्रवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष से फोन कर एक घंटा का समय मांगा गया,जब हम सब एक घंटे के बाद बढ़नी से शोहरतगढ़ पहुंची तो अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं थे,जब मोबाइल द्वारा एस0पी0 अग्रवाल ने बात कि अधिकारी द्वारा यह कहा गया कि अभी मीटिंग में हूँ। उनके द्वारा दिनाँक 11.11.2022 को कार्यालय में आकर हस्ताक्षर करने के लिए मुझसे कहा गया।
विधायक पत्नी श्रीमती बबिता वर्मा ने कहा कि दिनाँक 11.11.2022 को उपनिर्वाचन एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर हस्ताक्षर किया। जब हमारे द्वारा प्रेषित समस्त अभिलेखों को पुनः अधिकारी द्वारा बारीकी से देखा गया, तो उसके बाद हमने अधिकारी को अपना हस्ताक्षर कर समस्त अभिलेख उन्हें दे दिया। उसके बाद भी 18.11.2022 को प्रकाशित मतदाता सूची से मेरा नाम काट दिया गया। उन्होंने शासन पर आरोप लगाया कि जब अधिकारी जनता द्वारा चुने गए लोकप्रिय विधायक की नही सुना गया तो जनता की बात को अधिकारी कितना सुनते होंगे यह एक बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह है??जनता का मालिक तो बस ईश्वर ही है।
विधायक की पत्नी ने कहा कि जब इसकी जनकारी मिली तो हमारे पति द्वारा उच्च अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि श्रीमती बबिता वर्मा पिछले 6माह से कम समय से यहां रह रही हैं इस कारण से उनका मतदाता सूची में नाम नही जोड़ा जा सकता। यदि बबिता वर्मा का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया तो वहां दंगा भड़क सकता है,इसीलिए इनका नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है।
विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने जिलाधिकारी सि0नगर पर गंभीर आरोप लगाया कि क्या उनको हम और हमारी पत्नी दंगा भड़काने वाले लगते है, एक जनता द्वारा चुने हुए हुए जनप्रतिनिधि के पत्नी पर इस तरह का झूठा,मनगढ़ंत और बेबुनियाद आरोप लगाना शासन के जिम्मेदार अधिकारी को क्या शोभा देता है। विधायक ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि यदि उन्हें शंका है तो सेंट्रल एजेंसियों से हमारी और आरोप लगाने वाले दोनों की जांच करवा लें सच्चाई का पता चल जाएगा।
विधायक ने कहा कि भारत जैसे धर्म- निरपेक्ष देश मे जहाँ हर व्यक्ति को संविधान द्वारा समान मौलिक अधिकार प्राप्त है,तो क्या हम और हमारी पत्नी संविधान द्वारा मिले अपने मौलिक अधिकारों का प्रयोग नहीं कर सकते। क्या झूठा आरोप लगाने वाले को हमारी पत्नी दंगा भड़काने वाली नजर आती है,जो आरोप शासन के लोगो ने लगाया है उसको साबित करके बताएं,किस मजबूरी में यह मनगढ़ंत कहानी बनाई गई है इसकी सच्चाई बताएं, विधायक ने कहा कि कितने दुर्भाग्य की बात है कि हमारी पत्नी मतदाता बनने के लिए संघर्ष कर रही है और शासन के लोग उनके ऊपर झूठे आरोप मढ़े जा रहे हैं। शायद उत्तरप्रदेश की यह पहली घटना है।
विधायक पत्नी बबिता वर्मा ने शासन के लचर रवैये से मेरे पति विधायक विनय वर्मा ने 600 फर्जी मतदाताओं का नाम सूची से निकालने के लिए अपर जिलाधिकारी को दिया था। जिसमे 185 मतदाता नेपाल राष्ट्र के नागरिक हैं। परंतु उनका नाम
मतदाता सूची से नही हटाया गया।
मतदाता सूची से नही हटाया गया।
संलग्नक:–
1–शासनादेश संख्या–345,दिनाँक 27.09.2022 को बीएलओ को दिए गए निर्देश।
1–शासनादेश संख्या–345,दिनाँक 27.09.2022 को बीएलओ को दिए गए निर्देश।
2–शासनादेश संख्या– 762 दिनाँक 24 नवम्बर 2022 की छायाप्रति।
3–शासनादेश संख्या–412 दिनाँक 21.01.2022 की छायाप्रति।
4–किरायानामा की छायाप्रति।
5–हमारे आधारकार्ड की छायाप्रति।
6–नोएडा स्थिति वोटर लिस्ट से नाम काटने की संबंधित छायाप्रति।
7–आवेदन की छायाप्रति।
8–नगरपालिका अधिनियम की छायाप्रति।
9–नगरपंचायत –बढ़नी बाजार के निर्वाचक नामावली में नाम बढ़ाये गए कॉपी की छायाप्रति।
10-नगरपंचायत –बढ़नी बाजार के निर्वाचक नामावली में नाम काटे जाने की छायाप्रति।
बबिता वर्मा पत्नी विनय वर्मा
विधायक,302 शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर।
दिनाँक 01.12.2022
विधायक,302 शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर।
दिनाँक 01.12.2022
बाइट जिलाधिकारी सि0नगर:–
जिलाधिकारी सि0नगर ने मीडिया से कहा कि विधायक की पत्नी द्वारा हमको कोई लिखित शिकायत नही मिला है इस नाते मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। हाँ उनके द्वारा जो अभिलेख दिया गया था उसमें बीएलओ द्वारा आपत्ति के जांच के बाद पता चला कि शोहरतगढ़ विधायक की पत्नी बबिता वर्मा सामान्य रूप से बढ़नी में निवास नहीं करती हैं,इस आधार पर नाम काट दिया गया। यदि इस पर उन्हें दिक्कत है तो चैलेंज करे,पुनः जांच कर कार्यवाही की जाएगी–संजीव रंजन जिलाधिकारी सि0नगर।