सिद्धार्थनगर: कृषि भवन सभागार में नैनो उर्वरक एवं अन्य उत्पाद का प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जिला कृषि अधिकारी ने बिक्री केन्द्र प्रभारियों को किसानों से उर्वरक का उपयोग कम करने एवं मिट्टी को सुधारने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया
जनपद सिद्धार्थनगर: आज कृषि भवन सभागार में इफको कम्पनी के द्वारा नैनो उर्वरक एवं अन्य उत्पादकों पर आधारित बिक्री केन्द्रों का प्रशिक्षण कराया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता में इफको डेलिगेट हनुमंत प्रताप सिंह रहे तथा मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक राजेश कुमार रहे।उन्होंने बिक्री केन्द्र के प्रभारियों को उर्वरक कम और मिट्टी को सुधार करवाने के लिए किसान बन्धुओं को समझाया जाये कि यूरिया और डीएपी कम मात्रा में मिट्टी में प्रयोग करें।
जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पाण्डेय ने बिक्री केन्द्र प्रभारियों को जानकारी देते हुए कहा कि किसान बन्धुओं को कम यूरिया और डीएपी की मात्रा को कम उपयोग करने की सलाह दें। इसके अलावा नैनो प्लस यूरिया और नैनो डीएपी के बारें में इफको एमसी के क्षेत्रीय अधिकारी योगेंन्द्र कुमार ने दवा के बारें में सलाह देते हुए कहा कि कम दाम में अच्छी दवा किसान को कही जाना नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही इफको एमसी इफ्को के उत्पाद की खरीद के दवा पर निःशुल्क बीमा दिया जायेगा। प्रशिक्षण में इफको क्षेत्रीय अधिकारी शिशुपाल,आईएएफाण्डीसी से आलोक दीक्षित, संजय मौर्य एवं लगभग 60 इफको केन्द्र बिक्री के प्रभारी उपस्थित रहे।

