Wed. Aug 26th, 2026

उत्तर प्रदेश और जापान के संवाद से बना सकारात्मक माहौल,जापानी सिटी के लिए जल्द करें भूमि अधिग्रहण- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश और जापान के संवाद से बना सकारात्मक माहौल,जापानी सिटी के लिए जल्द करें भूमि अधिग्रहण- सीएम योगी

जापान के शहरों में होने वाले वैश्विक आयोजनों में यूपी से जाएंगे प्रतिनिधिमंडल- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानी निवेश और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यीडा में प्रस्तावित जापानी सिटी की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। करीब 500 एकड़ में प्रस्तावित परियोजना के लिए 350 एकड़ से अधिक भूमि का अधिग्रहण हो चुका है।मुख्यमंत्री ने सोमवार को इन्वेस्ट यूपी और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में जापान और उत्तर प्रदेश के वीच निवेश, विनिर्माण, ग्रीन एनर्जी, तकनीक, कौशल विकास, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने जापान में सितंबर, अक्तूबर और दिसंबर में होने वाले वैश्विक आयोजनों में प्रदेश के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, उद्योगपतियों और विशेषज्ञों के प्रतिनिधिमंडल भेजने के निर्देश दिए।
थाईलैंड की राजदूत चवनार्त थांग्सुंपंत ने सीएम योगी से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने जापानी भाषा प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रमों को तेज करने के साथ जापान के यामानाशी प्रांत समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं तलाशने को कहा। इन्वेस्ट यूपी में यामानाशी जापान डेस्क स्थापित करने और हर तीन महीने में इसकी प्रगति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जापानी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सारनाथ, कुशीनगर,श्रावस्ती और कपिलवस्तु समेत प्रमुख बौद्ध स्थलों को जोड़कर एक विशेष पर्यटन रूट विकसित करने को कहा। साथ ही उत्तर प्रदेश और यामानाशी के टूर ऑपरेटरों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी ट्रेड शो में जापानी विशेषज्ञों के विशेष सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *