Tue. Jun 30th, 2026

दानवीर भामाशाह की जयन्ती एवं व्यापारी कल्याण दिवस पर उनके योगदान को याद किया गया

सिद्धार्थनगर 29 जून 2026

दानवीर भामाशाह की जयन्ती एवं व्यापारी कल्याण दिवस पर उनके योगदान को याद किया गया

सिद्धार्थनगर: दानवीर भामाशाह की जयन्ती/व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल की अध्यक्षता एवं विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति जनप्रतिनिधिगणों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया,तथा स्कूल की छात्राओं द्वारा सरस्वती बंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने दानवीर भामाशाह की जयन्ती/व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर कहा कि दानवीर भामाशाह महाराणा प्रताप के बाल्यकाल के मित्र, सहयोगी और विश्वासपात्र सलाहकार थे। जब महाराणा प्रताप अपना अस्तित्व बनाये रखने के लिए निराश होकर परिवार सहित पहाड़ियों में भटक रहे थे तब भामाशाह ने अपनी सम्पूर्ण धन सम्पदा उन्हें समर्पित कर दी। भामाशाह का जीवनकाल 52 वर्ष रहा। भामाशाह के योगदान ने न केवल महाराणा प्रताप को संघर्ष जारी रखने का साहस दिया बल्कि मेवाड़ की अस्मिता और सम्मान को भी सुरक्षित रखा। भामाशाह का मातृभूमि के प्रति अगाध प्रेम ,दानवीरता और सेवा के कारण उनका नाम इतिहास में अमर हो गया। भामाशाह का नाम दतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा है।

विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने भामाशाह की जयंती पर सभी का स्वागत करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप जब मुगलो से लड़ रहे थे। उनकी सेना और उनका राजकोष समाप्त हो गया। उस समय दानवीर भामाशाह ने सेना संगठन हेतु अपना धन देकर सहायता किया। मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ ने दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस के अवसर पर व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने हेतु 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने भामाशाह जयंती के अवसर पर सभी व्यापारी बन्धुओं का स्वागत करते हुए सभी को व्यापारी कल्याण दिवस की बधाई दिया। उन्होने ने कहा कि भामाशाह का नाम इतिहास में महान दानवीर के रूप में लिखा है।

जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा भामाशाह जयंती के जन्म दिवस को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया। महाराणा प्रताप को अपनी सम्पत्ति दान कर देश में योगदान दिया था। आज भी व्यापारी देशहित में अपना योगदान दे रहे है।

इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा व्यापारियो को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 द्वारा भामाशाह जयंती/व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधिगणों एवं अन्य सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0 अग्रवाल, उपायुक्त सिद्धार्थ सौरभ, बंधु उपायुक्त विजय सिंह बिसेन, सहायक आयुक्त मनोज वर्मा, सहायक आयुक्त परमहंस यादव, सहायक आयुक्त कुलदीप, एवं राज्य कर अधिकारी जयप्रकाश भारती, राज्यकर अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, राज्यकर अधिकारी सदाशिव त्रिपाठी, प्रमोद भास्कर, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी व्यापारी बंधु उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *