संत रविदास के विचार सामाजिक समरसता का आधार – पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप
डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र स्वतंत्र चेतना, सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज के भारत भारी मंडल में मोतीगंज में संत शिरोमणि रविदासजी की 650वीं जयंती के अवसर पर कलश वंदन रथ यात्रा निकाली गई। कलश वंदन रथ यात्रा का शुभारंभ मोतीगंज से हुआ। इसके बाद यात्रा नगर पंचायत भारत भारी, बढया भोलेनाथ, देवरिया, मनोहरपुर और खरगौला होते हुए तेलियाडीह पहुंची, जहां यात्रा का विश्राम हुआ। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदासजी ने अपने विचारों के माध्यम से समाज को समता, सामाजिक समरसता, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं। हमें संत रविदासजी के विचारों को आत्मसात कर आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संकल्प लेना
आधार हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी भेदभाव मिटाकर समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान रामू गौतम, श्रवण चैधरी, गणेश विश्वकर्मा, रविन्द्र शर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, राजन सिंह, राजन अग्रहरि, दीपक चैधरी, विवेक सिंह, अमरनाथ सिंह, अजय गौतम आदि मौजूद रहे।

