‘एक पेड़ मां के नाम’ 2026 महायज्ञ अभियान योजना के तहत,बांसी कोतवाली परिसर में पुलिस ने चलाया बृहद वृक्षारोपण अभियान,रोपे 300 पौधे
सिद्धार्थनगर से, न्यूज़ 17 इंडिया संवाददाता कौशलेश मिश्र की रिपोर्ट..
बांसी,सिद्धार्थनगर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को बांसी कोतवाली परिसर में एक पेड़ मां के नाम 2026 पौधारोपण अभियान योजना के तहत एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक की अगुवाई में आयोजित इस अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ कोतवाली परिसर बल्कि आस-पास के गांवों में भी बड़े पैमाने पर पौधे लगाए। अभियान के दौरान पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ आमजनमानस को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पुलिस टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनके जीवित रहने और बड़े होने तक उनकी उचित देखरेख भी करे। इस विशेष अभियान के तहत छायादार, फलदार और इमारती लकड़ियों वाले कुल 300 पौधों का रोपण किया गया। इनमें मुख्य रूप से शामिल रहे जामुन, सागवान शीशम, बरगद, गूलर, आम के पौधे रोपित किया गया। इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक के साथ उपनिरीक्षक (एसआई) राजनाथ सिंह, बलराम धर दुबे, एसआई संजय सिंह सहित बांसी कोतवाली के समस्त पुलिस के जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रमदान कर पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया।

