Sat. Jul 18th, 2026

एसएसपी ने आगामी श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा एवं शिवरात्रि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपराध गोष्ठी की समीक्षा की

एसएसपी ने आगामी श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपराध गोष्ठी की समीक्षा की

कानून-व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में अपराध गोष्ठी आयोजित कर जनपद में अपराध नियंत्रण, आगामी श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा एवं शिवरात्रि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की समीक्षा की। बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अपराध गोष्ठी की शुरुआत में समस्त थानों के न्यायालय पैरवीकारों के साथ विचाराधीन मुकदमों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने से संबंधित 12 बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके बाद मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ बहू-बेटी सम्मेलन एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने और पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सैनिक सम्मेलन आयोजित कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में आगामी श्रावण मास एवं शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा साइबर अपराधों की रोकथाम, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिह्नित मामलों की समीक्षा, महिला उत्पीड़न एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में कार्रवाई, गुमशुदा एवं लापता बच्चों की बरामदगी और लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर भी चर्चा की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गुण्डा एवं गैंगस्टर अधिनियम के तहत निरोधात्मक कार्रवाई, बीट सूचना प्रणाली की समीक्षा, आईजीआरएस एवं सीसीटीएनएस रैंकिंग में सुधार तथा एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश भी दिए। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक,सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, अभियोजन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक प्रज्ञान शाखा, निरीक्षक रेडियो शाखा, सभी थाना के प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, न्यायालय पैरवीकार, कम्युनिटी पुलिसिंग टीम प्रभारी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *